Move to Jagran APP

गीता जयंती एक्सप्रेस में पहले दिन 80 यात्रियों ने किया सफर

कुरुक्षेत्र। अनलॉक-4 में गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को खजुराहो से शाम 635 बजे चलकर रविवार को अपने निर्धारित समय पर दोपहर 1240 बजे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर पहुंची।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 06:21 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 06:21 AM (IST)
गीता जयंती एक्सप्रेस में पहले दिन 80 यात्रियों ने किया सफर
गीता जयंती एक्सप्रेस में पहले दिन 80 यात्रियों ने किया सफर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अनलॉक-4 में गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को खजुराहो से शाम 6:35 बजे चलकर रविवार को अपने निर्धारित समय पर दोपहर 12:40 बजे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर पहुंची। वहीं ट्रेन कुरुक्षेत्र से खजुराहो के लिए भी अपने निर्धारित समय दोपहर 2:55 बजे रवाना हुई। पहले दिन गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन में कुरुक्षेत्र से 80 यात्री रिजर्वेशन कंफर्म करवाई और दिल्ली, मथुरा व खजुराहो के लिए रवाना हुए।

loksabha election banner

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन में जाने वाले सभी 80 यात्रियों की रेलवे कर्मियों ने टिकट कंफर्म की। उसके बाद उन्हें स्टेशन पर जाने दिया गया। वहीं स्टेशन पर पहले से ही मौजूद डाक्टरों की टीम ने सभी यात्रियों की स्क्रीनिग की। स्क्रीनिग के दौरान सभी यात्रियों का शरीर का तापमान ठीक मिला और सभी ने अपने मुंह पर मास्क लगा कर रखा था। जिसके बाद ही उन्हें ट्रेन में चढ़ने की इजाजत दी गई। इसके अलावा कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से 76 यात्री उतरे और इन सभी यात्रियों को भी डाक्टरी जांच से गुजरना पड़ा। जिसके बाद ही इन्हें स्टेशन से बाहर जाने की अनुमति दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.