Move to Jagran APP

जिलेभर में धूमधाम से मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस

कुरुक्षेत्र जिलेभर के स्कूलों संस्थानों व संस्थाओं ने 74वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही सादगी से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 06:40 AM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 06:40 AM (IST)
जिलेभर में धूमधाम से मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस
जिलेभर में धूमधाम से मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिलेभर के स्कूलों, संस्थानों व संस्थाओं ने 74वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान सभी ने अपने परिसर में तिरंगा फहराकर सलामी दी। वहीं स्कूलों ने ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

loksabha election banner

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में मनाया स्वतंत्रता दिवस

कुरुक्षेत्र : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रधान कुलवंत सैनी ने देश की आन, बान और शान तिरंगा फहराया और सलामी दी। उन्होंने कहा कि देश को अंग्रेजों से आजाद कराने में लाखों युवाओं ने अपने प्राणों को आहुत किया है, आज की युवा पीढ़ी को आजादी के सच्चे मायने समझने होंगे और उन महान बलिदानियों की शहादत को हमेशा याद रखना होगा। गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी गुरुकुल परिवार को शुभकामनाएं दी।

गीता कन्या स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस

जासं, कुरुक्षेत्र : अमीन रोड स्थित गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 74वां राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस पर्व पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अशोक सिघल, प्रबंधक भूषण गोयल, सदस्य सुरेश सैनी, सदस्या डा. ममता सूद ने शिरकत की। प्रबंध समिति के सभी सदस्यों ने ध्वजारोहण कर भारत माता का पूजन किया। प्राचार्या सुनीता चावला ने सभी बच्चों को ऑनलाइन शुभकामनाएं दी।

दयानंद महिला कालेज में फहराया झंडा

जासं, कुरुक्षेत्र : दयानंद महिला कालेज में 74वां स्वतंत्रता दिवस पर प्राचार्या डा. विजेश्वरी शर्मा ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम में अपनेप्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को स्मरण किया। इस मौके पर एनसीसी इंचार्ज डा. रीजा, एनएसएस इंचार्ज डा. दीपा व डा. सोनिया, युवा कल्याण परिषद की संयोजिका डा. सुमन, संगीत विभागाध्यक्ष डा. शालू रानी व हरित हरियाणा अभियान की नोडल अधिकारी डा. आरती अग्रवाल मौजूद रही।

जय भारती विद्या मंदिर में किया पौधारोपण

जासं, कुरुक्षेत्र : जय भारती विद्या मंदिर विद्यालय की ओर से 74वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर स्कूल परिसर में प्रिसिपल ओम गोपाल शर्मा ने स्टाफ व बच्चों संग पौधे लगाए। पौधरोपण कार्यक्रम में बार एसोसिएशन प्रधान सौरभ दत्त शर्मा व स्कूल प्रबंधक समिति के सचिव डा. एमएम सिंह ने शिरकत की।

स्वतंत्रता दिवस पर देश को स्वच्छ बनाने की ली शपथ

जासं, कुरुक्षेत्र : मोहन नगर स्थित गीता निकेतन विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस समारोह शारीरिक दूरी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्यामलाल कौशल, सदस्य राकेश मेहता, मोहित गुप्ता व प्रिसिपल यशपाल वधवा ने ध्वजारोहण के साथ किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को सुसंस्कृत व स्वच्छ बनाने की सभी अध्यापकों ने शपथ ली।

एसएमबी गीता विद्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस

जासं, कुरुक्षेत्र : एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्या भारती उतर क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुरेंद्र अत्री, ग्रामीण शिक्षा विकास समिति के महामंत्री चेतराम शर्मा, विद्यालय के प्रबंधक अशोक रोशा व प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के मुख्या वक्ता सुरेंद्र अत्री ने कहा कि आज देश को नई शिक्षा नीति मिली है।

ग्रीन फिल्ड स्कूल में मनाया जश्न ए आजादी समारोह

कुरुक्षेत्र : ग्रीन फिल्ड स्कूल में 74वां जश्न ए आजादी समारोह धूमधाम से मनाया गया। स्कूल निदेशिका एवं प्रिसिपल तजिद्रपाल कौर मुख्यातिथि रही। उन्होंने स्कूल परिसर में ध्वजारोहरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्रीन फिल्ड द पर्ल स्कूल की प्रिसिपल दीपशिखा ने सभी सदस्यों और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

गीता ज्ञान संस्थानम में मनाया स्वतंत्रता दिवस

जासं, कुरुक्षेत्र : गीता ज्ञान संस्थानम में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति से ओतप्रोत होकर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने ध्वजारोहण किया। कृष्ण कृपा परिवार और जीओ गीता द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय पर्व में जीओ गीता के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मित्तल, फरीदाबाद, रिमपेश शर्मा गुरुग्राम, हंसराज सिगला, सतपाल सिगला, महेंद्र सिगला, एमके मौदगिल, मंगत जिदल, विजय नरुला, श्याम आहुजा, गणपतराय माटा तथा विजय बवेजा सहित संस्थान से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया।

महाराजा अग्रसेन स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस

जासं, कुरुक्षेत्र : मोती चौक स्थित महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रधान चंद्र भान गुप्ता ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

राजकीय स्कूल हथीरा में मनाया स्वतंत्रता दिवस

जासं, कुरुक्षेत्र : राजकीय विद्यालय हथीरा में 74वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। गांव की सबसे अधिक पढ़ी-लिखी बेटी स्नेह लता ने ध्वजारोहण किया। सरपंच सुनील मेहरा ने दसवीं की परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले विद्यार्थी सौरव को मोटरसाइकिल, मनप्रीत, राखी व पायल को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। प्रिसिपल वीना गुप्ता ने सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

स्वतंत्रता दिवस पर लगाया 113वां रक्तदान शिविर

जासं, कुरुक्षेत्र : एलएनजेपी अस्पताल के ब्लड बैंक में सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 113वां रक्तदान शिविर लगाया। जिसमें स्वेच्छा से 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। समिति प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने बताया कि रक्त की कमी और रक्त की बढ़ती मांग को लेकर शिविर का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्रीशिव शक्ति सेवा मंडल अध्यक्ष डा. मन्निद्र कुमार मौदगिल व बलदेव सिंह रहे।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण

जासं, कुरुक्षेत्र : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में लाडवा विधायक मेवा सिंह, जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान पवन गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष पाली, पार्षद पति पवन चौधरी, रामस्वरूप चोपड़ा, पं. श्रीप्रकाश मिश्रा, पूर्व जिला प्रधान मेहर सिंह रामगढ़, विजय लाला, नीलम बडौंदा, चंद्रभान वाल्मिकी, सतबीर शर्मा, नरेश मित्तल, सतीश कुमार गर्ग व सुभाष मिर्जापुर मौजूद रहे।

बाबैन में स्कूलों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

संस, बाबैन : भारत पब्लिक स्कूल बाबैन में स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने ध्वजारोहण किया। प्रिसिपल सुनीता खन्ना ने 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। संजय गांधी ओम प्रकाश गर्ग मेमोरियल पब्लिक स्कूल सुजरा बाबैन में भी स्वतंत्रता दिवस पर प्रिसिपल सविता सूदन ने ध्वजारोहण किया। राजकीय विद्यालय बाबैन में बीडीपीओ आशुतोष, खुशबू व सुदेश भारद्वाज ने स्कूल में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिसिपल डा. सचिन्द्र कौड़ा ने की। रानी लक्ष्मीबाई स्कूल मंगौली जाटान में बच्चों ने ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस मनाया। पैराडाइज स्कूल में बच्चों को आजादी के बारे में विस्तार से बताया गया। सैनी स्कूल बाबैन में प्रिसिपल रीटा ढीढसा व चेयरमैन रणबीर ढीढसा ने ध्वाजरोहण किया। आर्दश स्कूल बरगट जाटान में स्कूल के चेयरमैन सोहनलाल ने ध्वजारोहण किया। राजकीय उच्च विद्यालय रामसरन माजरा में स्वतंत्रता दिवस पर पढ़ी लिखी बेटी शिवानी सैनी ने ध्वजारोहण किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलाल माजरा में पढ़ी लिखी बेटी आरजू सैनी व सरपंच गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण किया।

केंद्रीय विद्यालय ने मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस

जासं, कुरुक्षेत्र : केंद्रीय विद्यालय मथाना में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। प्राचार्या विभा रानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके बाद सभी अध्यापकों और बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। प्राचार्या ने कहा कि देश की आजादी में शहीद होने स्वतंत्रता सैनियों और राष्ट्र की रक्षा के लिए शहीद वीर सपूतों के बलिदानों से मिली है। इस ध्यान रखकर ही हम इसे संजो सकते है।

तिरंगा फहराकर व पौधारोपण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

संसू, झांसा : सिचाई विभाग के नहरी विश्राम गृह झांसा में अधीक्षक अभियंता वीके कंबोज ने तिरंगा फहराया और पौधारोपण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी राज कंबोज, कार्यकारी अभियंता कुरुक्षेत्र गुरविदर सिंह, एसडीओ सिचाई विभाग विनोद कुमार तंवर झांसा, एसडीओ पेहवा विजय गर्ग ,सुरेंद्र संधू एसडीओ मैकेनिकल ज्योतिसर , एसडीओ ज्योतिसर विनोद कुमार, जेई रमेश पारचा जे ई भूपेंद्र सिंह , जे ई अंकित शर्मा व जेई मनिदर सिंह सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर राजकीय स्कूल अजराना खुर्द में मुख्य अध्यापक बनी सिंह की अध्यक्षता में गांव की शिक्षित बेटी शबनम ने ध्वजारोहण किया।

कुरुक्षेत्र मॉडल स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस

जासं, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र मॉडल पब्लिक स्कूल में 74वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थी सुप्रिया और मुस्कान ने ध्वजारोहण किया। स्कूल

निदेशक निशी गुप्ता ध्वजारोहण किया। उन्होंने सब बच्चों को आत्म निर्भर बनने का संदेश दिया। स्कूल प्रिसिपल मधु गाबा ने बच्चो को बधाई दी और मिठाई दी। वहीं राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में ध्वजारोहण किया गया। मुख्याध्यापक सतीश सैनी ने स्वतंत्रता दिवस के बारे में बच्चों को बताया।

अग्रसेन पब्लिक स्कूल में फहराया तिरंगा

जासं, कुरुक्षेत्र : अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 74वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल प्रबंधक कमेटी के

अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रबंधक ईश्वरचंद सिगला व कार्यकारणी सदस्य डा. केसी अग्रवाल, राजेंद्र सिघल, डा. आरएन बंसल व रवि अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। प्रिसिपल रीटा गोयल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

नवयुग स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस

जासं, कुरुक्षेत्र : नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिसिपल बीडी गाबा ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया और ऑनलाइन बच्चों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्रीय पर्व के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी और शहीदों को नमन किया।

निट कुरूक्षेत्र में मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस

जासं, कुरुक्षेत्र : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में 74वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास से मनाया गया। संस्थान के निदेशक पद्मश्री डा. सतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया।

महापुरुषों को नमन कर मनाया स्वंतत्रता दिवस

जासं, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डा. नीता खन्ना ने कहा है कि हमारे देश को आजादी लंबे संघर्ष, बड़ी कुर्बानियों व समर्पण के बाद मिली है। आजादी का जज्बा हम सभी के दिलों में बना रहे और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष का स्मरण हमारे मस्तिष्क में रहे और वर्तमान और भविष्य की पीढि़यों को इसका पुन: स्मरण करवाते रहना हमारा दायित्व है। यह बाते उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि देश के लोग हमेशा उन बलिदानी महापुरूषों के ऋणी रहेंगे। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.