28 को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए लगाई ड्यूटियां
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सर्व कर्मचारी संघ के कुरुक्षेत्र प्रभारी सुरेश उचानी ने कहा ि
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
सर्व कर्मचारी संघ के कुरुक्षेत्र प्रभारी सुरेश उचानी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर उदासीन रवैया अपनाए हुए है। कई बार प्रदेश सरकार को कर्मचारियों की मांगों से अवगत करवाने के बावजूद सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। वह बृहस्पतिवार को सर्व कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार के इसी रवैये के विरोध में 28 जून को जेल भरो आंदोलन करेंगे। इस आंदोलन को हर हाल में सफल बनाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले 23 जून को पक्के कर्मचारियों को हटाने को लेकर आए फैसले के विरोध में पार्टी प्रदेशाध्यक्षों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा इस मौके पर ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभागों के दौरे किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी खंड अध्यक्षों और सचिवों की ड्यूटी लगाई गई है कि वह सभी विभागों में पहुंचकर कर्मचारियों को निमंत्रण देंगे। अध्यापक एसोसिएशन के जिला प्रधान सतबीर नरवाल ने कहा कि 28 को छुट्टी होने के चलते कर्मचारियों को भी जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेने में सहुलियत रहेगी। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेश गुढा ने कहा कि अब कर्मचारी अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। कुंटिया नेता र¨वद्र तोमर ने कहा कि अब समय आ गया है कि अपने हितों के लिए कर्मचारी एकजुट होकर लड़ाई लड़ें। इस मौके पर कोषाध्यक्ष दयानंद, रामकुमार, रानी देवी, महेंद्र पाल, बलवान देशवाल, जय ¨सह, मदन लाल, अमन कुमार, जगदीश, सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।