आज सम्मानित किए जाएंगे 22 खेलों के खिलाड़ी- यशवीर सिंह
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशवीर सिंह ने बताया कि खेल महाकुम्भ 2017-18 के अंतर्गत जिला स्तरीय 22 खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाडियों को इनाम राशि 28 फरवरी को वितरित की जाएगी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 07:59 AM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 07:59 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशवीर सिंह ने बताया कि खेल महाकुम्भ 2017-18 के अंतर्गत जिला स्तरीय 22 खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाडियों को इनाम राशि 28 फरवरी को वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पात्र खिलाड़ी बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे से 5 बजे तक योग भवन द्रोणाचार्य स्टेडियम में अपनी इनामी राशि प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए खिलाड़ी अपना आधार कार्ड अपने साथ अवश्य लेकर आएं और इस तिथि के बाद इनामी राशि देने पर काई विचार नहीं किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें