मुख्य सिपाही पद के लिए 184 सिपाहियों ने दी बी-1 परीक्षा
कुरुक्षेत्र जिला पुलिस के सिपाही पद से मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत के लिए 184 सिपाहियों ने बी-1 परीक्षा दी। पुलिस विभाग ने अनुसंधान अधिकारी बनाने के लिए यह विशेष कोर्स कराया जाता है। स्काइट कालेज की कंप्यूटर लैब में आयोजित आइजी अंबाला रेंज भारती अरोड़ा की देखरेख में कराई गई।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला पुलिस के सिपाही पद से मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत के लिए 184 सिपाहियों ने बी-1 परीक्षा दी। पुलिस विभाग ने अनुसंधान अधिकारी बनाने के लिए यह विशेष कोर्स कराया जाता है। स्काइट कालेज की कंप्यूटर लैब में आयोजित आइजी अंबाला रेंज भारती अरोड़ा की देखरेख में कराई गई। परीक्षा में जिला पुलिस के 172 पुरुष व 12 महिला सिपाहियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में पास होने वाले महिला-पुरुष सिपाहियों को विशेष कोर्स के लिए हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में भेजा जाएगा। आइजी अंबाला रेंज भारती अरोड़ा व गठित कमेटी सदस्यों ने स्काइट कालेज में पहुंच कर परीक्षा का जायजा लिया।
डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस विभाग में सिपाही से हवलदार पद की पदोन्नति के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं। इन नियमों के अनुसार जिन पुलिस सिपाहियों की सर्विस पांच साल पूरी हो जाती है उन्हें मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नति के लिए एक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार सिपाही से मुख्य सिपाही के पद की पदोन्नति की तैयारी के लिए पूरे हरियाणा में बी-1 परीक्षा कराई गई। इस फाइनल परीक्षा से पूर्व जिला के सभी योग्य सिपाहियों का माक टेस्ट कराया गया था। बी-1 परीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी में पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज भारती अरोडा, एसएसपी अंबाला हामिद अख्तर, एसपी पानीपत शंशाक कुमार, डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र व एएसआइ सुलेश चंद शामिल रहे। कमेटी की देखरेख में जिले में बी-1 परीक्षा सफलतापूर्वक हुई।