स्प्रिंगडेल स्कूल के नाम से हुआ विद्यार्थियों के खोजे 15 उल्का पिडों का नामकरण
नासा ने कस्बे के विद्यार्थियों की ओर से खोजे 15 उल्का पिडों का नामकरण उनके स्कूल स्प्रिंगडेल के नाम से किया।
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : नासा ने कस्बे के विद्यार्थियों की ओर से खोजे 15 उल्का पिडों का नामकरण उनके स्कूल स्प्रिंगडेल के नाम से किया। यह स्कूल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय ने इस प्रोजेक्ट में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसमें भाग लेने वाले सभी छात्रों का विद्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। प्रिसिपल शालिनी कपूर ने बताया कि नासा ने हाल ही में स्कूल व कालेजों के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट लांच किया है। इसमें देश के 35 शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया। प्रदेश से अकेला स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल शामिल रहा। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत विद्यार्थियों को सौरमंडल में उल्का पिड खोजने थे। 85 उल्का पिडों की खोज की गई, जो पृथ्वी के समानांतर चक्कर काटते हैं। इसमें अकेले स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 15 उल्का पिड खोजे हैं। अब नासा ने इन सभी उल्का पिडों का नाम स्प्रिंगडेल इस्माईलाबाद रखा है। इस प्रोजेक्ट में नासा के वैज्ञानिक डा. स्नेह केसरी व विज्ञान के अध्यापक विनीत गुप्ता ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इसमें भाग लेने वाले रमन, भास्कर, आकृति, एश्मित कौर और गुरप्रीत ने बताया कि यह उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि साबित हुई है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक नरेश शर्मा ने बताया कि सभी प्रतिभागी छात्रों व मार्गदर्शन करने वालों के लिए नासा की ओर से प्रशस्ति पत्र भी भेजे गए हैं। विद्यालय में अब साइंस के छात्रों को अधिक से अधिक जिज्ञासु बनाने पर बल दिया जाएगा।