Move to Jagran APP

नपा इस्माईलाबाद में वार्ड परिसीमन में रह गए 13 वार्ड

इस्माईलाबाद इस्माईलाबाद नगरपालिका का वार्ड परिसीमन जारी कर दिया गया है। अब कुल वार्ड संख्या 13 रह गई है। इसमें किसी को भी आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा 29 जुलाई तक दी गई है। इसके बाद प्रशासन किसी प्रकार की आपत्ति पर विचार नहीं करेगा। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार एवं डीसी धीरेंद्र खडगटा के निर्देशानुसार वार्ड परिसीमन अवलोकन के लिए नगरपालिका कार्यालय में रखा गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 07:30 AM (IST)
नपा इस्माईलाबाद में वार्ड परिसीमन में रह गए 13 वार्ड
नपा इस्माईलाबाद में वार्ड परिसीमन में रह गए 13 वार्ड

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : इस्माईलाबाद नगरपालिका का वार्ड परिसीमन जारी कर दिया गया है। अब 13 रह गए हैं। पहले यहां 20 वार्ड थे। इसमें किसी को भी आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा 29 जुलाई तक दी गई है। इसके बाद प्रशासन किसी प्रकार की आपत्ति पर विचार नहीं करेगा।

loksabha election banner

डीसी धीरेंद्र खडगटा के निर्देशानुसार वार्ड परिसीमन अवलोकन के लिए नगरपालिका कार्यालय में रखा गया है। इसमें स्पष्ट किया है कि वार्डों की संख्या 13 रहेगी। प्रत्येक वार्ड में रहने वालों का ब्यौरा दर्शाया गया है। इस्माईलाबाद को प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में नगर पालिका का दर्जा दिया था। अब सभी वार्डों की संख्या अलग हो गई है।

वार्ड-3 निवासी अब दस नंबर वार्ड में शामिल कर दिए गए हैं, वहीं दो नंबर के वासी अब नौ नंबर वार्ड के निवासी माने जाएंगे। सभी वार्डों को विस्तार देकर एक दूसरे में समायोजित कर दिया गया है। नई वार्ड बंदी के अनुसार मोटे तौर पर प्रत्येक वार्ड में साढ़े सात सौ से आठ सौ मतदाता शामिल किए गए हैं। नए वार्ड परिसीमन को जनता के अवलोकन के लिए रखा गया है। इसमें किसी भी प्रकार की आपत्ति 29 जुलाई तक दर्ज कराई जा सकती है।

नगरपालिका सचिव राकेश वालिया ने बताया कि आपत्ति डीसी, एसडीएम पिहोवा या नगरपालिका में दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन अवलोकन करने वालों को मौके पर आवश्यक जानकारी से भी अवगत कराया जा रहा है।

चुनाव की राह निकली

नगरपालिका का वार्ड परिसीमन लॉकडाउन के कारण देरी से जारी हुआ है। अब इसके साथ ही चुनाव की राह निकली है। नगरपालिका के पहले चुनाव को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। परिसीमन के बाद प्रत्येक वार्ड की वोटर लिस्ट तैयार होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.