शारीरिक, मानसिक व अध्यात्मिक रूप से शक्तिशाली बनाता है योग : नवीन
योग शिक्षक दिनेश गुलाटी के नेतृत्व रविवार को सेक्टर नौ स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में योग कक्षा लगाई गई। योग शिक्षक नवीन संदूजा ने यो¨गग जो¨गग, सूक्ष्म व्यायाम, आसन, योग व प्राणायाम की क्रियाओं का अभ्यास करवाया।
जागरण संवाददाता, करनाल : योग शिक्षक दिनेश गुलाटी के नेतृत्व रविवार को सेक्टर नौ स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में योग कक्षा लगाई गई। योग शिक्षक नवीन संदूजा ने यो¨गग जो¨गग, सूक्ष्म व्यायाम, आसन, योग व प्राणायाम की क्रियाओं का अभ्यास करवाया।
उन्होंने कहा कि योग हमारे शरीर, मन और आत्मा के बीच संयम स्थापित करता है। इससे हमारी सोई हुई शक्तियां जागृत होने लगती हैं। जैसे-जैसे हम योग करते हैं, वैसे-वैसे मन, शरीर और आत्मा का संपर्क मजबूत होता जाता है। हमारा जीवन सरल व सकारात्मक होता जाता है।
उन्होंने कहा कि योग केवल रोगों को दूर करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि मस्तिष्क को तनाव मुक्त कर, मन को पवित्र बनाकर, आत्मा का ईश्वर से संबंध स्थापित करना है। शरीर का मन पर और मन का शरीर पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए योग ही एकमात्र ऐसी संपूर्ण पद्धति है जो मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक रूप से शक्तिशाली बनाती है। योग शिक्षक सु¨रद्र नारंग ने ताली आसन करवाया।
इस अवसर पर योग शिक्षिका शिवानी कांबोज, ऊषा ¨जदल, ममता कांबोज, ऊषा चानना, मोनीटा, गोपाल कृष्ण शर्मा, बीआ चानना, निर्मल खोखर व कैप्टन मौजूद रहे।