योगासनों से मन का किया जा सकता नियंत्रित
एलआइसी कालोनी योग कक्षा में योग शिक्षक दिनेश गुलाटी ने साधकों को प्राणायाम करने के जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योगासनों से शारीरिक नियंत्रण व मन की चेतना को वशीभूत किया का सकता है।
जागरण संवाददाता, करनाल : एलआइसी कालोनी योग कक्षा में योग शिक्षक दिनेश गुलाटी ने साधकों को प्राणायाम करने के जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योगासनों से शारीरिक नियंत्रण व मन की चेतना को वशीभूत किया का सकता है। इसके बाद भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्धगीत व प्रणव प्राणायाम कराते हुए ध्यान साधना का भी अभ्यास साधकों को कराया।
राधिका भाटिया, वर्षा छाबड़ा, माया, रामरति ने योग की क्रियाएं सिखाई।
दूसरी तरफ, निधि गुप्ता व नीलम बठला ने फव्वारा पार्क में सूक्ष्म व्यायाम, आसन, सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम के साथ सरवाइकल एक्सरसाइज कराई। नवीन संदूजा ने श्री कृष्ण कृपा धाम व बरखा जिदल ने सेक्टर-14 कक्षा में योग की शिक्षा साधकों को दी।