यमुनानगर के युवक का नहर में मिला शव
संवाद सूत्र इंद्री पश्चिमी यमुना नहर से एक शव बरामद हुआ है जिसकी पहचान यमुनानगर के गांव
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 06:46 AM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 06:46 AM (IST)
संवाद सूत्र, इंद्री : पश्चिमी यमुना नहर से एक शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान यमुनानगर के गांव तेलीपुरा वासी 32 वर्षीय संजू उर्फ दीपक के तौर पर हुई है। दोपहर के समय लोगों ने शव नहर में दिखाई दिया, तो मामले की सूचना इंद्री थाने में दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला राजकीय अस्पताल भेज दिया है जबकि उसकी मौत के बारे में भी जांच शुरू कर दी है। वहीं सूचना मिलते ही स्वजन भी पहुंच गए थे, जिनसे पुलिस पूछताछ करती रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक संजू की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें