यमुना फिर उफान पर, पांच गांवों का संपर्क टूटा
यमुना में एक बार फिर आए पानी ने आसपास के लोगों की नींद उड़ा दी है। यमुना में सोमवार शाम को 7 से 9 बजे के बीच 1 लाख 74 हजार क्यूसेक पानी बह रहा था।
संवाद सूत्र, गढ़ीबीरबल : यमुना में एक बार फिर आए पानी ने आसपास के लोगों की नींद उड़ा दी है। यमुना में सोमवार शाम को 7 से 9 बजे के बीच 1 लाख 74 हजार क्यूसेक पानी बह रहा था। मंगलवार को 1.58 लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। जिससे यमुना उफान पर चली गई और पानी खेतों तक पहुंच गया है। क्षेत्र की फिर से हजारों एकड़ फसल में पानी भर गया है।
नगली, हलवाना, जपती छपरा, सय्यद छपरा, नबियाबाद आदि गांवों को कलसोरा से जोड़ने वाली सड़क पर 3 फीट पानी भरने से इन गांवों का संपर्क एक बार फिर टूट गया। पानी अधिक जमा होने के कारण यह पता नहीं लग पा रहा है कि सड़क कहां से गुजर रही है। स्थानीय निवासी राजेश, इकराम, इस्लाम, रामपाल, हैदर, चरण¨सह ने कहा कि गांवों में पानी घुस रहा है।
इंद्री के नायब तहसीलदार, होशियार ¨सह, राजेश कौशिक, र¨वद राणा, परमजीत, सुभाष व अन्य आदि अधिकारी ने यमुना क्षेत्र के दौरे में, कमालपुर, जपती छपरा, सैय्यद छपरा, नगली, नबियाबाद, कलसोरा, गढ़पुर टापू, चंद्राव आदि गांवों का दौरा किया। लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों की व्यवस्था करने की भी सलाह दी गई। गांवों में मुनादी कराई गई है।