Move to Jagran APP

रोजगार मेरा अभियान के साथ लोगों को जोड़ें कार्यकर्ता : दुष्यंत

थोड़े समय में ही जननायक जनता पार्टी प्रदेश की बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। खासतौर पर रोजगार मेरा अधिकार अभियान के साथ सभी को जोड़ें।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 10:00 AM (IST)
रोजगार मेरा अभियान के साथ लोगों को जोड़ें कार्यकर्ता : दुष्यंत
रोजगार मेरा अभियान के साथ लोगों को जोड़ें कार्यकर्ता : दुष्यंत

जागरण संवाददाता, करनाल :

loksabha election banner

जननायक जनता पार्टी के प्रमुख नेता और पूर्व युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की मीटिग ली। लोकसभा चुनाव में हार को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।

उन्होंने कहा कि थोड़े समय में ही जननायक जनता पार्टी प्रदेश की बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। खासतौर पर रोजगार मेरा अधिकार अभियान के साथ सभी को जोड़ें। घर-घर जाकर लोगों के फार्म भरवाएं।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा लोगों की मूलभूत सुविधाओं को एजेंडा बनाकर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। समस्याओं को हल करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे। प्रदेश के युवाओं को हरियाणा में संचालित निजी कंपनियों में रोजगार दिलाने का काम जजपा कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार नरेंद्र मोदी के नाम पर बनी है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र लातानी, उमेद सिंह कश्यप, पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि, पूर्व विधायक रमेश खटक, जिला अध्यक्ष नरेंद्र सांगवान, जिला प्रवक्ता यशकरण राणा, जगरूप संधू, नफे सिंह मान, बलजीत टूर्ण, मदन कुंडू, गुलाब कश्यप, धर्मवीर पाढा, इंद्रजीत गोराया, इंद्रजीत जलमाना, हरि सिंह संधू व प्रेम शाहपुर मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.