महिला प्रकोष्ठ हरियाणा की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनी मीना कुमारी
समाज कल्याण दल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम सुंदर धीमान ने मीना कुमारी कुरुक्षेत्र को संस्था की महिला प्रकोष्ठ हरियाणा की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : समाज कल्याण दल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम सुंदर धीमान ने मीना कुमारी कुरुक्षेत्र को संस्था की महिला प्रकोष्ठ हरियाणा की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना कुमारी ने अपनी नियुक्ति पर संस्था के प्रदेशाध्यक्ष श्याम सुंदर धीमान व समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है।
मीना कुमारी ने कहा कि संस्था के महिला संगठन को मजबूत करेंगी। संस्था में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा तथा समाज में फैली बुराइयां, जैसे कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी, महिला उत्पीड़न, अन्य कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर राजपाल धीमान, सचिन कुमार, सरला रानी, सुंदरी देवी, नीला देवी, कुसुम देवी, तेजबीर ¨सह, बलराज मौजूद थे।