जरूरतमंदों को वितिरत किए कंबल
जेसीआई करनाल सिटी एंजेल्स एवं जेसीरिट की महिला विग द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर 50 जरूरतमंद परिवारों को कम्बल बच्चों को जूतें एवं जुराबें वितरित की गई। चेयरपर्सन नेहा मल्होत्रा सचिव प्रीती गुप्ता व कैशियर मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है
जागरण संवाददाता, करनाल :
जेसीआई करनाल सिटी एंजेल्स एवं जेसीरिट की महिला विग द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर 50 जरूरतमंद परिवारों को कम्बल, बच्चों को जूतें एवं जुराबें वितरित की गई। चेयरपर्सन नेहा मल्होत्रा, सचिव प्रीती गुप्ता व कैशियर मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। इस दिन खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का प्रसाद भी बांटा जाता है। कई जगहों पर पतंगें उड़ाने की भी परंपरा है। संस्था का मुख्य एजेंडा यह रहता है कि समाज में किसी न किसी प्रकार से असहाय परिवारों की सहायता कर सके। इस मौके पर आरती गर्ग, निशु सिगला, संगीता गुप्ता, भावना कपूर, सुमन मनचंदा, चंदा चावला, रसमीत चोपड़ा, पूजा बंसल, शिखा, वर्षा, अमिता, डॉ. रेनू, राधा, वर्तिका, डॉली व आरती मौजूद थे।