श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में महिलाओं ने सेवा की
जुंडला गायों के संरक्षण व रखरखाव के लिए महिलाओं ने आगे आकर सहायता के लिए हाथ बढ़ाए हैं।
संवाद सूत्र, जुंडला गायों के संरक्षण व रखरखाव के लिए महिलाओं ने आगे आकर सहायता के लिए हाथ बढ़ाए हैं। महिलाओं की संस्था हेल्पिंग हैंड करनाल की महिलाओं ने श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में बीमार गायों की देखभाल की। महिलाओं ने बताया कि संस्था में 125 महिलाएं शामिल हैं और समय-समय पर सामाजिक कार्यों में भाग लेते हैं। गोशाला संचालक स्वामी गोपाल गोस्वामी, प्रधान कृष्ण मुरारी सिगला और भगवानदास सिगला ने बताया कि गाय की सेवा करना सर्वाेपरि कर्तव्य है। ये हमारी संस्कृति का आधार है और इनकी संरक्षण के लिए हमें हमेशा आगे आना चाहिए। गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। इस अवसर पर पूनम बंसल, सारू बंसल, अंजलि, रेखा गुप्ता, दीपा भाटिया, पूनम, अमिता मेहता, दीप्ती गुप्ता, मोना चौधरी, पूनम नरूला, आशू बावा, रीतू बंसल, सरोज चौधरी, दीपा गुप्ता, पूनम गुप्ता, कविता गुप्ता, ममता, मिनाक्षी, नीलम गोयल, रीटा बांबा, बिदू ढाल, प्रवीन कुमार, राजपाल शर्मा, परमेश्वरी देवी, रमेश गोयल और वेद प्रकाश शर्मा मौजूद थे।