देश के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका : बृज शर्मा
संवाद सहयोगी, असंध : भांबरहेड़ी गांव में भांबरहेड़ी युवा सेवा समिति की ओर से महिला सम्मान
संवाद सहयोगी, असंध : भांबरहेड़ी गांव में भांबरहेड़ी युवा सेवा समिति की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम में इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सामाजिक, शैक्षणिक व धार्मिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया।
बृज शर्मा ने कहा कि महिला शक्ति की देश के विकास में अहम भूमिका अदा कर रही है। महिलाएं अब किसी क्षेत्र में पीछे नहीं रहीं। खासकर ग्रामीण आंचल की महिलाओं ने देश और समाज हित में अपने कदम आगे बढ़ाए हैं। महिलाओं का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि बेटियों को सम्मान की नजर से देखें। महिला सशक्तीकरण में हर संभव सहयोग दें। समिति की ओर से महिलाओं को पुरस्कार वितरित किए। बृज शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने इनेलो में आस्था जताई। इन युवाओं में मुख्य तौर पर सतपाल टाया, सुशील बालदे, बलराज, राजेश बाकोर, अंकुश हुड्डा व दिनेश टाया शामिल रहें। समिति के प्रधान लाभ ¨सह आर्य व उपप्रधान दिनेश भाटिया ने बताया कि युवा सेवा समिति समाज सेवा के लिए प्रयासरत है। युवाओं और महिलाओं के विकास में हर संभव योगदान देने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर लाभ ¨सह आर्य, दिनेश भाटिया, राजेश, मेहर ¨सह, र¨वद्र, धनपत हुड्डा, सुशील कुमार, जसमेर हुड्डा, म¨हद्र मान, सुरेश मान, प्रवीण शर्मा, प्रदीप राणा, नरेश राणा व सुरेश नरवाल मौजूद रहे।