Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं : रेखा गुर्जर

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की वाइस चेयरमैन व महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रेखा गुर्जर सिरसी ने असंध के जलमाना गांव व करनाल शहर का दौरा किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 08:10 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 08:10 AM (IST)
भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं : रेखा गुर्जर
भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं : रेखा गुर्जर

जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की वाइस चेयरमैन व महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रेखा गुर्जर सिरसी ने असंध के जलमाना गांव व करनाल शहर का दौरा किया। कांग्रेस की नीतियों का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा सरकार को सबक सिखाने का काम किया जाए। भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। भाजपा के शासन में भाईचारा बिगड़ गया है। जाति- पाति के नाम पर लोगों को बांटने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि कांग्रेस का साथ दें। कांग्रेस के राज में ही हरियाणा की जनता खुश रह सकती है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। इस अवसर पर मंडल प्रधान राज शर्मा, निर्मला, गौरव कुमार, रलधू राम, योगराज शर्मा, दीपक चौहान व अंकित राणा मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.