गेहूं के साथ ही तूड़ी निपटान का काम भी जोरों पर
बीते करीब दस दिनों से क्षेत्र में गेहूं कटाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मौसम में उतार चढ़ाव से परेशान किसान तेजी से फसल की कटाई कर रहे हैं। क्षेत्र में किसानों ने 70 फीसद गेहूं का उठान कर लिया है। 98 प्रतिशत गेहूं की कटाई कंबाइन से की जा रही है।
संवाद सूत्र, निसिग : बीते करीब दस दिनों से क्षेत्र में गेहूं कटाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मौसम में उतार चढ़ाव से परेशान किसान तेजी से फसल की कटाई कर रहे हैं। क्षेत्र में किसानों ने 70 फीसद गेहूं का उठान कर लिया है। 98 प्रतिशत गेहूं की कटाई कंबाइन से की जा रही है। वहीं किसान फसल अवशेषों से तूड़ी बनाने का कार्य भी साथ ही कर रहे हैं।
आठ लाख क्विंटल के पार पहुंची आवक
निसिग की अनाज मंडी में अब तक आठ लाख 19 हजार 285 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। गत वर्ष 20 अप्रैल तक आठ लाख 47 हजार 510 क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी।