भाविप के सहयोग से 83 महिलाओं के लर्निग लाइसेंस बने
अंत्योदय सरल केंद्र में भारत विकास परिषद की शाखा की ओर से महिलाओं के लाइसेंस के लिए आयोजित दो दिवसीय कैंप का समापन हुआ।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : अंत्योदय सरल केंद्र में भारत विकास परिषद की शाखा की ओर से महिलाओं के लाइसेंस के लिए आयोजित दो दिवसीय कैंप का समापन हुआ। कैंप के दौरान 83 महिलाओं के लर्निग लाइसेंस बनवाए गए। महिलाओं की परेशानियों को देखते हुए भाविप शाखा ने दो दिवसीय कैंप लगाया। शुरुआत एसडीएम गौरव कुमार ने की। कैंप में ही महिलाओं के ब्लड टेस्ट करवाए गए और अन्य सुविधाएं मौके पर ही मुहैया करवाई गई। पहले दिन 41 महिलाओं के लाइसेंस बनाए गए, जबकि दूसरे दिन 42 लाइसेंस बने। कैंप को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं का कहना है कि इस तरह के कैंप समय समय पर लगाए जाने चाहिए, क्योंकि लाइसेंस की प्रक्रिया में कई दिन लग जाते है लेकिन कैंप के माध्यम से यह प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो गई है। भाविप के शाखा अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने बताया कि कैंप के दौरान 83 महिलाओं के लाइसेंस बनाए गए है।