जनविरोधी ताकतों को उखाड़ देंगे : तंवर
जागरण संवाददाता, करनाल पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित हरियाणा ब्राह्माण महासम्मेलन में पहुंचे
जागरण संवाददाता, करनाल
पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित हरियाणा ब्राह्माण महासम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि ब्राह्माणों के आशीर्वाद से जनता विरोधी ताकतों को उखाड़ देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जातपात और भेदभाव की राजनीति कर देश को तोड़ने का काम किया है। मंदिरों में भाजपा के कार्यालय बनाए गए हैं, जिसका कांग्रेस विरोध करती है। उन्होंने कहा कि जो अधिकार पत्र ब्राह्मण समाज की ओर से सौंपा गया है, वे सभी अधिकार दिलाए जाएंगे। ब्राह्माण समाज की ओर से सिरोपे, बरछे और पगड़ी भेंटकर अशोक तंवर का अभिनंदन किया। डॉ. अशोक तंवर ने मंच से कहा कि सब मिलजुल कर भाजपा की चरखी घुमाएंगे। भारतीय सेना पर भी भाजपा राजनीति कर रही है। सर्जिकल स्टाइक कांग्रेस के समय में भी हुई थी, लेकिन ऐसे कभी ¨ढढोरा नहीं पीटा। भाजपा ने साढे़ चार साल में देश को पीछे धकेलने का काम किया है। पत्रकारों से बातचीत में अशोक तंवर ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने जो पार्टी बनाई है वह जमानत जब्त पार्टी है। भाजपा, इनेलो और ऐसी पार्टी के लोगों का कांग्रेस हमेशा विरोध करती आई और विरोध करती रहेगी। इससे पहले हरियाणा ब्राह्मण महासम्मेलन के आयोजक कृष्ण शर्मा बसताड़ा ने अशोक तंवर का स्वागत किया। इस अवसर पर सुमित गौड़ फरीदाबाद, डॉ. एसएल भारद्वाज फरीदाबाद, राजेंद्र शर्मा फरीदाबाद, राज ¨सह शर्मा झज्जर, धर्मपाल शर्मा वकील रोहतक, रघुबीर भारद्वाज जींद, नवीन शर्मा फरीदाबाद, अनिल शर्मा खरखोदा, शशिकांत शर्मा सोनीपत, सीमा शर्मा सोनीपत, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा नारनौल, पूर्व विधायक योगेश शर्मा वल्लभगढ़, पूर्व विधायक आनंद कौशिक फरीदाबाद, अश्वनी शर्मा भिवानी, बीरबल शर्मा और डॉ. श्यामलाल शर्मा में मौजूद रहे।