पश्चिमी सभ्यता की नकल घातक : जिलेराम
संवाद सूत्र, जुंडला : बसंती माता सेवा समिति के तत्वावधान में जागरण का आयोजन बसंती माता मंदिर मे
संवाद सूत्र, जुंडला : बसंती माता सेवा समिति के तत्वावधान में जागरण का आयोजन बसंती माता मंदिर में किया गया। मुख्यातिथि पूर्व सीपीएस जिलेराम शर्मा ने महामाई के दरबार में शीश नवांकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। जिलेराम शर्मा ने ज्योति प्रचंड कर जागरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देवी देवताओं में असीमित शक्तियां होती हैं। मां अपने भक्तों पर किसी प्रकार की विपत्तियां नहीं आने देती और उनके हर दुख को हर लेती है। उन्होंने कहा कि पीपल के पेड़ से हमें 24 घंटे आक्सीजन प्राप्त होती है जो मनुष्य जीवन के लिए बहुत लाभदायक है। आज का युवा पश्चिमी सभ्यता की नकल करते हुए नशों की तरफ जा रहा है। जो युवाओं के लिए घातक है। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराईयों से दूर रहते हुए धार्मिक व सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए।
मंदिर में पहुंचने पर जिलेराम शर्मा का बसंती माता सेवा समिति पदाधिकारियों ने स्वागत किया गया। विक्की लांगियान जागरण पार्टी के कलाकारों ने बसंती माता के भजनों से समां बांधा। मां के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, अश्वनी शर्मा, विक्की लांगियान, बसंती माता समिति के प्रधान कर्मबीर काला, कैशियर अमित, कृष्ण कांबोज, राकेश शर्मा, ह¨रद्र सलूजा, बालकिशन, विशाल, संजय कुमार, संदीप कुमार, विकास, सुरेंद्र कुमार, अमित, अमन व जयभगवान उपस्थित रहे।