भाई कन्हैया साहिब की संदेश यात्रा का स्वागत
संवाद सहयोगी, इंद्री यमुनानगर से एक सितंबर को आरंभ हुई भाई कन्हैया साहिब संदेश यात्रा शि
संवाद सहयोगी, इंद्री
यमुनानगर से एक सितंबर को आरंभ हुई भाई कन्हैया साहिब संदेश यात्रा शनिवार के दिन इंद्री पहुंची। गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा गुढ़ा पहुंचने पर साध-संगत ने धूमधाम के साथ संदेश यात्रा का स्वागत किया। नगर-कीर्तन यमुनानगर से शुरू होकर सहारनपुर, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नई एवं पुरानी दिल्ली, रोहतक, हिसार, सिरसा, जींद, पानीपत व करनाल से होते हुए दोपहर बाद इंद्री में पहुंचा। यहां साध-संगत ने धूमधाम के साथ संदेश यात्रा के दौरान माथा टेका। सेवा पंथी महंत बाबा कर्मजीत ¨सह संदेश यात्रा की अगुवाई रहे हैं। इंद्री के बाद नगर कीर्तन लाडवा, बाबैन, शाहबाद, अंबाला व सढौरा से होते हुए 17-18 तारीख को यमुनानगर पहुंचेगा और उसके बाद आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। इस मौके पर स. जरनैल ¨सह, अमरदीप ¨सह, हरदयाल ¨सह, बहादुर ¨सह, जगीर ¨सह, गुरमीत ¨सह, मलूख ¨सह, विक्रम ¨सह, गुरदेव ¨सह, सुख¨वदर, लख¨वद्रर ¨सह, हरदीप ¨सह, मुख्तयार ¨सह, अश्विनी कुमार और गौरव मौजूद रहे।