हरियाणा योग परिषद के नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य का अभिनंदन
एसपी चौहान ने कहा कि हमारी भावी पीढ़ी गलत दिशा में जा रही है। उसे योग पद्धति द्वारा सही दिशा में लाने की आवश्यकता है। उन्होंने डॉ. जयदीप आर्य की मेहनत व लगन की प्रशंसा की।
जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा योग परिषद के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य का अटल पार्क में पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, युवा योग समिति व किसान योग समिति द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। विभिन्न संस्थाओं से प्रतिनिधि समारोह में पहुंचे।
एसपी चौहान ने कहा कि हमारी भावी पीढ़ी गलत दिशा में जा रही है। उसे योग पद्धति द्वारा सही दिशा में लाने की आवश्यकता है। उन्होंने डॉ. जयदीप आर्य की मेहनत व लगन की प्रशंसा की। नव चेतना मंच के साथ जुड़ी 20 नागरिक संस्थाओं ने प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस पद को भी कैबिनेट मंत्री के बराबर पर रखा जाए, जैसा कि योग परिषद उत्तराखंड में रखा गया है। मंच संचालन अशोक महेंद्रू ने किया।
डॉ. जयदीप आर्य ने मंत्रोच्चारण के साथ योग सत्र की शुरुआत की। साथ ही लगातार आंखें बंद रखकर योगाभ्यास कराया। डॉ. आर्य ने मुख्य शिक्षक हुकम सिंह कौशिक की सराहना की।
निफा के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रितपाल सिंह पन्नु ने डॉ. जयदीप के साथ बचपन की यादें साझा की। धन्यवाद प्रस्ताव पुरुषोत्तम अरोड़ा ने किया। मुख्य शिक्षक हुकम सिंह कौशिक ने जयदीप आर्य को चेयरमैन बनाए जाने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी राव सूर्यदेव ने कहा कि जयदीप आर्य ने पूरी दुनिया में योग का प्रचार-प्रसार किया है। योग परिषद के वह पहले चेयरमैन बनाए गए हैं।
इस अवसर पर डॉ. मनोज मित्तल, पार्षद वीर विक्रम, दिनेश शर्मा, राणा ठाठ सिंह, राम कुमार गुप्ता, पवन अग्रवाल, हंसराज ढींगरा, केहर सिंह चोपड़ा, जयसवाल, डॉ. एसबी दीक्षित प्राचार्य दयाल सिंह कॉलेज व अजय आर्य आदि मौजूद रहे।