Move to Jagran APP

रात भर बरसे बादल, मौसम खुशगवार

जागरण संवाददाता करनाल क्षेत्र में मौसम लगातार परिवर्तनशील है। बीती रात से शुक्रवार सुबह

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 08:54 AM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 08:54 AM (IST)
रात भर बरसे बादल, मौसम खुशगवार
रात भर बरसे बादल, मौसम खुशगवार

जागरण संवाददाता, करनाल : क्षेत्र में मौसम लगातार परिवर्तनशील है। बीती रात से शुक्रवार सुबह तक अच्छी बरसात से मौसम खुशगवार हो गया। गर्मी व उमस से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। कई जगह जल भराव और नालियां चोक होने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति बनने से आवागमन में भी बाधाएं उत्पन्न हुईं। बस स्टैंड सहित कई जगह पानी भर गया। शुक्रवार को 21.8 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई।

loksabha election banner

करनाल और आसपास के क्षेत्र में मौसम लगातार बदल रहा है। इसी क्रम में वीरवार की देर शाम शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद रात भर बादल बरसे। शुक्रवार सुबह तक यह सिलसिला चला। अच्छी बरसात के कारण तापमान में सुबह गिरावट दर्ज की गई। जबकि, दोपहर तक मौसम साफ रहने के बीच उमस बढ़ने पर तापमान में मामूली इजाफा हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जबकि बीते रोज अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहा था। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि वीरवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस बीच, आसमान में बादल लगातार बने रहने के कारण बारिश की संभावना भी बरकरार है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रह सकता है। आंशिक बादल छा सकते हैं। शुक्रवार को 21.8 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई। अगस्त में बरसात का आंकड़ा 241.0 एमएम के पार हो चुका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कुल मिलाकर बारिश का सिलसिला खेती के लिए बेहतर ही है। खासकर, धान की फसल को इसका अच्छा लाभ हासिल होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.