Move to Jagran APP

मौसम ने फिर बदली चाल, बनी बरसात की संभावना

मौसम ने फिर अपनी चाल बदल दी है। एक जनवरी के बाद से लोगों को सर्दी से राहत मिली हुई थी लेकिन अब फिर से सर्दी अपना असर दिखा सकती है। मौसम विभाग ने छह सात व आठ जनवरी को आसमान में बादल छाने की संभावना जाहिर की है। इसके साथ ही बरसात भी हो सकती है। बादल छाने के साथ ही न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके चलते लोगों को दोबारा से कंपकंपा देने वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 06:30 AM (IST)
मौसम ने फिर बदली चाल, बनी बरसात की संभावना
मौसम ने फिर बदली चाल, बनी बरसात की संभावना

जागरण संवाददाता, करनाल : मौसम ने फिर अपनी चाल बदल दी है। एक जनवरी के बाद से लोगों को सर्दी से राहत मिली हुई थी, लेकिन अब फिर से सर्दी अपना असर दिखा सकती है। मौसम विभाग ने छह, सात व आठ जनवरी को आसमान में बादल छाने की संभावना जाहिर की है। इसके साथ ही बरसात भी हो सकती है। बादल छाने के साथ ही न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके चलते लोगों को दोबारा से कंपकंपा देने वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

loksabha election banner

रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि रविवार को सुबह के समय धूप खिली। लोगों ने सुबह के समय पार्कों की सैर की और छत पर बैठकर धूप का आनंद भी लिया। लेकिन दोपहर एक बजे बाद मौसम ने पलटी मारी। धीरे-धीरे आसमान में बादल छाने लगे और दोपहर दो बजे तक सूर्य देव बादलों की ओट में चले गए। आसमान में बादल छाने के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शीत लहर का अहसास लोगों को होने लगा। शाम होने तक ठंड का असर बढ़ गया और लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही बरसात की संभावना भी है।

दूसरी ओर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज ने कहा कि इस मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सुबह व शाम के समय बच्चों को अच्छे से गर्म कपड़े पहनाकर रखें। बच्चे पार्क में भी खेलने जाएं तो भी उन्हें गर्म कपड़े पहनाकर रखें। क्योंकि इस मौसम में कभी भी तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे बच्चा सर्दी की चपेट में आ सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.