Move to Jagran APP

मतोत्सव में 10 लाख 89 हजार 788 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला

करनाल जिले की पांव विधानसभा 10 लाख 89 हजार 788 मतदाता चुनावी दंगल में उतरे 59 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 08:55 AM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:28 AM (IST)
मतोत्सव में 10 लाख 89 हजार 788 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
मतोत्सव में 10 लाख 89 हजार 788 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

करनाल जिले की पांव विधानसभा 10 लाख 89 हजार 788 मतदाता चुनावी दंगल में उतरे 59 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज करेंगे। इनमें 5 लाख 76 हजार 886 पुरुष मतदाता और 5 लाख 12 हजार 902 महिला मतदाता शामिल हैं। पांच हलकों में स्थापित 1142 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र नीलोखेड़ी में 13, इंद्री में 11, करनाल में 10 प्रत्याशी, घरौंडा में 13 और असंध में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। 7 सखी बूथ, दिव्यांगों के लिए छह पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए

जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 1142 बूथों में से सात सखी बूथ और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 6 पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए हैं। इंद्री, घरौंडा, असंध में एक-एक सखी बूथ और एक-एक पीडब्ल्यूडी बूथ स्थापित होगा, जबकि करनाल और नीलोखेड़ी में दो सखी बूथ स्थापित हैं। इसके अतिरिक्त करनाल में एक पीडब्ल्यूडी और नीलोखेड़ी में दो पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर वीडियोग्राफी

180 अधिकारियों को सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट बनाए हैं। चुनाव के दौरान आचार संहिता का सही से पालन हो, इसके लिए नाकाबंदी कर ली गई है। फ्लाइंग स्कवायड की 30 टीमें, वीडीओ की 10 टीमें, वीवीटी की 5 टीमें, इंटरस्टेट पुलिस नाके की 8 टीमें, चुनाव के दौरान होने वाली वीडियोग्राफी में 150 वीडियोग्राफर, सेक्टर ऑफिसर 112, सेक्टर मजिस्ट्रेट 56, खर्च समीक्षा कमेटी की 6 टीमों का गठन किया है। उत्तर प्रदेश की सीमा पर 10 नाके और 16 नाके अन्य जगह की सीमा पर लगाए जाएंगे। यहां होगी मतगणना

चुनाव सामग्री वितरण और प्राप्ति केंद्र डीएवी पीजी कॉलेज, नीलोखेड़ी के लिए दयाल सिंह कॉलेज, इंद्री के लिए डीएवी स्कूल, घरौंडा के लिए कर्ण स्टेडियम का स्केटिग हॉल और असंध के लिए एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित किया है। 24 अक्टूबर को इन्हीं स्थानों पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। पांचों विधानसभाओं में मतदाता

नीलोखेड़ी

कुल वोटर- 2 लाख 14 हजार 175

पुरुष वोटर- 01 लाख 13 हजार 47

महिला वोटर- 01 लाख 1 हजार 128

कुल बूथ- 228

2014 में मतदान- 74 फीसद इंद्री

कुल वोटर- 01 लाख 96 हजार 745

पुरुष वोटर- 01 लाख 4 हजार 59

महिला वोटर- 92 हजार 682

कुल बूथ- 214

2014 में मतदान- 79 प्रतिशत करनाल

कुल वोटर- 2 लाख 39 हजार 183

पुरुष वोटर- 01 लाख 24 लाख 286

महिला वोटर- 01 लाख 14 हजार 915

कुल बूथ- 223

2014 में मतदान- 67 फीसद घरौंडा

कुल वोटर- 2 लाख 16 हजार 528

पुरुष वोटर- 01 लाख 15 हजार 431

महिला वोटर- 01 लाख एक हजार 94

कुल बूथ- 238

2014 में मतदान- 81 प्रतिशत असंध

कुल वोटर- 2 लाख 25 हजार 55

पुरुष वोटर- 01 लाख 20 हजार 484

महिला वोटर- 01 लाख 4 हजार 271

कुल बूथ- 239

2014 में मतदान- 77 फीसद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.