वोल्वो बस ने खड़े कैंटर को मारी टक्कर, बस चालक की मौत, कंडक्टर गंभीर
हाईवे पर वीवान होटल के पास मनाली से दिल्ली जा रही प्राइवेट वोल्वो बस ने खड़े कैंटर को टक्कर मार दी। हादसे में वोल्वो बस के चालक हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गाव बनवाड़ निवासी रामकृष्ण की मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, करनाल : हाईवे पर वीवान होटल के पास मनाली से दिल्ली जा रही प्राइवेट वोल्वो बस ने खड़े कैंटर को टक्कर मार दी। हादसे में वोल्वो बस के चालक हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गाव बनवाड़ निवासी रामकृष्ण की मौत हो गई। जबकि परिचालक सहित एक अन्य सवारियों को गंभीर चोटें आई। दो घायलों को पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया। जबकि 13 अन्य सवारियों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। इनमें से अधिकतर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। करीब एक घटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया।
शनिवार सुबह सात बजे मनाली से दिल्ली जा रही प्राइवेट वोल्वो बस वीवान होटल के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। बताते हैं कैंटर खराब हो जाने की वजह से चालक ने उसे किनारे पर खड़ा कर दिया था। अचानक बस की भिड़ंत कैंटर से होते ही बस में हाहाकार मच गया। सवारियों की चीख-चित्कार सुनते ही आसपास ढाबे पर काम करने वाले लोग और वाहन चालक मदद के लिए दौड़े। बुरी तरह क्षतिग्रस्त बस में फंसे चालक हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गाव बनवाड़ निवासी रामकृष्ण फंस गया। जबकि कई सवारियों को चोट आई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सवारियों को बाहर निकाला गया, जबकि चालक बुरी तरह से सीट में फंस गया। बाहर निकालने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। परिचालक मनोज और एक अन्य सवारी को गंभीर हालत में पीजीआइ रेफर कर दिया गया। इसके साथ ही दिल्ली निवासी दंपती तरुण व शिखा, संदीप, कुलदीप और नेपाल मूल के शुभ को भी गंभीर चोट आई। इन्हें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। जबकि अन्य सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सदर पुलिस थाने के जाच अधिकारी गुरदयाल ने बताया कि कैंटर के चालक का नाम सुमित है। हादसे के बाद से वह फरार है। मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
सुबह सात बजे हादसा होने के साथ ही जाम लग गया था। कैंटर में पेय पदार्थ माजा की पैकिंग थी। टक्कर लगने के बाद कैंटर में रखी माजा की पैकिंग बिखर गई। इससे चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही सड़क बाधित हो गई। वैकल्पिक तौर पर वाहनों को सर्विस लेन से निकाला गया, लेकिन वाहनों की संख्या ज्यादा होने की वजह से यहा भी जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया गया। इसके बाद जाकर यातायात को सुचारू किया जा सका।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप