Move to Jagran APP

सफाई कर्मियों को नहीं दिया जा रहा साप्ताहिक अवकाश-वीरभान

नगरपालिका कर्मचारी संघ ने ठेकेदारों पर आरोप लगाया कि वे सफाई कर्मचारियों के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रहे हैं। संघ का कहना है कि ठेकेदार कर्मचारियों का शोषण करते हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 07:10 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 07:10 AM (IST)
सफाई कर्मियों को नहीं  दिया जा रहा साप्ताहिक अवकाश-वीरभान
सफाई कर्मियों को नहीं दिया जा रहा साप्ताहिक अवकाश-वीरभान

जागरण संवाददाता, करनाल : नगरपालिका कर्मचारी संघ ने ठेकेदारों पर आरोप लगाया कि वे सफाई कर्मचारियों के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रहे हैं। संघ का कहना है कि ठेकेदार कर्मचारियों का शोषण करते हैं। अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। सप्ताह में एक छुट्टी तक कर्मचारियों को नहीं देते। ईएसआइ कार्ड की सुविधा से आज तक सफाई कर्मचारियों को वंचित रखा गया है। नगर निगम में चल रहे धरने की अध्यक्षता शुक्रवार को इकाई प्रधान वीरभान बिडलान ने की और संचालन सचिव राजकुमार ने किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 24 मई, 2018 को सरकार और संघ के बीच समझौता हुआ था कि सभी सफाई कर्मियों को पे रोल पर रखा जाएगा। यह समझौता लागू नहीं किया गया। कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया तो सरकार और निगम प्रशासन को परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस अवसर पर एसकेएस से ओमप्रकाश माटा, नपा संघ की महिला विग प्रधान उर्मिला, राज्य संगठनकर्ता अशोक परोचा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य रमेश चनालिया, दमकल विभाग कर्मचारी संघ के प्रधान विजय शर्मा, इकाई उपप्रधान राम सिंह डिलोड, महिला विग से सुनीता, सत्यवान अठवाल, रोशन लाल, संजय बिडलान आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.