Move to Jagran APP

अवशेष प्रबंधन में महिला किसानों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, करनाल : राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र में महिला कि

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 06:47 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 01:21 AM (IST)
अवशेष प्रबंधन में महिला किसानों को किया जागरूक
अवशेष प्रबंधन में महिला किसानों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, करनाल : राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र में महिला किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में फसल

loksabha election banner

अवशेष प्रबंधन के बारे में महिलाओं को जागृत किया। संस्थान के निदेशक डॉ. आरआरबी ¨सह ने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे परिवार के पुरुष किसानों को फसल अवशेष को भूमि में मिलाने के लिए प्रेरित करें, जिससे कि भूमि की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ भूमि में उपलब्ध मित्र कीटों का भी नाश हो जाता है। कार्यक्रम में मोहर ¨सह, सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी ने फसल अवशेष प्रबंधन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के बारे में महिला किसानों को जानकारी दी और मशीनों के संचालन के बारे में बताया। कार्यक्रम में दीपा कुमारी व तकनीकी अधिकारी ने मंच संचालन किया। उन्होंने खेती व पशुओं की जानकारी के बारे में प्रतियोगिता का भी संचालन किया। अंत में विजेता प्रतियोगियों को संस्थान के निर्देशक ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में एसके गुप्ता, पूर्व प्रधान वैज्ञानिक ने फसल अवशेष प्रबंधन और भूमि संरक्षण में महिला किसानों को तकनीकी ज्ञान दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने महिलाओं से ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में गांव दहा जागीर, पधाना, चिड़ाव, बीजना, बड़ौता और नरूखेड़ी की 100 से अधिक किसान महिलाओं ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.