छात्राओं को संस्कारों और मौलिक कानूनों के बारे में किया जागरूक
सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की महिला एवं बाल कल्याण उप समिति के सदस्यों ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को संस्कारों और मौलिक कानूनों बारे जागरूक किया।
जागरण संवाददाता, करनाल : सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की महिला एवं बाल कल्याण उप समिति के सदस्यों ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को संस्कारों और मौलिक कानूनों बारे जागरूक किया। उप समिति की सचिव मंजू चावला ने बच्चों को अच्छे संस्कारों, माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर पायल चौधरी ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया और छात्राओं को उनके समाज के प्रति कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में बता कर अच्छा समाज बनाने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन एसएम कुमार ने भी बच्चों को संस्कारों और उनके कर्तव्यों बारे बताया।
इस मौके पर चेयरमैन एसएम कुमार, संजय बत्तरा, प्रधान संतोष बक्शी, सचिव मंजू चावला, प्रोजेक्ट डायरेक्टर पायल चौधरी, प्रतिभा बंसल व सुनैयना राजपाल मौजूद रहे।