विद्याíथयों ने किया इंडियन ऑयल के गैस प्लांट का भ्रमण
इंडियन ऑयल के गैस प्लांट में स्कूली बच्चों ने भ्रमण कर गैस के भंडारण और घरों तक सिलेंडरों के माध्यम से गैस को कैसे पहुंचाया जाता है इसके बारे में विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बच्चों के चार ग्रुप बनाकर पूरे प्लांट का भ्रमण कराया और बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी। उप महाप्रबंधक विशाल उदित ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई
संवाद सहयोगी, घरौंडा : इंडियन ऑयल के गैस प्लांट में स्कूली बच्चों ने भ्रमण कर गैस के भंडारण और घरों तक सिलेंडरों के माध्यम से गैस को कैसे पहुंचाया जाता है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बच्चों के चार ग्रुप बनाकर पूरे प्लांट का भ्रमण कराया और बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी। इसके बाद बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को प्लांट के उप महाप्रबंधक विशाल उदिया द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शुक्रवार को एक निजी स्कूल के 120 बच्चों ने एलपीजी गैस प्लांट का भ्रमण किया। बच्चों को गैस प्लांट के अधिकारियों द्वारा गैस के भंडारण और सिलेंडर में गैस कैसे भरी जाती है और उसको ट्रांसपोर्टेशन के बारे में जानकारी दी। वहीं अधिकारियों ने बच्चों को गैस से सुरक्षा और बचाव के बारे में भी विशेष जानकारी दी। प्लांट के उप महाप्रबंधक विशाल उदिया ने बच्चों को एलपीजी सिलेंडर के ऊपर लिखी एक्सपायरी डेट सिलेंडर कब तक रख सकते हैं और उसकी एक्सपायरी डेट क्या है इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इसके बाद बच्चों की ग्रुपवाइज ड्राइंग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को उप महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया गया।
इस अवसर पर नवीन मुखीजा, रवि दुआ, प्रवीन अरोड़ा, मिनाक्षी, शपथ सिंह, अशोक गहलावत व अन्य मौजूद रहे।