Move to Jagran APP

पुलिस की गिरफ्त से दूर शातिर बदमाश, लोकसभा चुनाव में बनेंगे परेशानी

कानून व्यवस्था सुधारने के तमाम दावों के बीच 20 इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इनमें से कई बदमाशों की पुलिस के पास कोई फोटो भी नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 01:53 AM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 06:40 AM (IST)
पुलिस की गिरफ्त से दूर शातिर बदमाश, लोकसभा चुनाव में बनेंगे परेशानी
पुलिस की गिरफ्त से दूर शातिर बदमाश, लोकसभा चुनाव में बनेंगे परेशानी

जागरण संवाददाता, करनाल : कानून व्यवस्था सुधारने के तमाम दावों के बीच 20 इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इनमें से कई बदमाशों की पुलिस के पास कोई फोटो भी नहीं है। ताकि लोगों की मदद से ही उन तक पहुंचा जा सके। हालांकि पुलिस इस बात पर अपनी पीठ थपथपा सकती है कि पिछले माह पांच लाख के इनामी बदमाश जबरा का बड़ागांव के जंगलों में एनकाउंटर कर दिया था। लेकिन अभी तक उसके अन्य साथी पांच लाख के इनामी बदमाश कृष्ण दादुपुर तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।

loksabha election banner

एक बदमाश विजय माजरा फरमाना पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। जबकि 18 बदमाशों पर पांच-पांच हजार रुपये इनाम घोषित किए हुए हैं। इन सभी बदमाशों की लिस्ट सार्वजनिक स्थानों पर नहीं है। यदि इनकी फोटो हर जगह हो तो पब्लिक इनको देखकर पुलिस को बता सकती है। पुलिस को अपने सूचना तंत्र को मजबूत करने की जरूरत है। पुलिस की परेशानी इस बात से भी बढ़ती है कि कई बदमाश 15 से 20 से पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। इतने साल में इन बदमाशों का हुलिया पूरी तरह से बदल सकता है। यदि पुरानी फोटो मिल भी जाए तो हाल में पुरानी फोटो और वर्तमान चेहरे से मिलान में मुश्किल हो जाएगी।

सन्नी पर दो लाख व कृष्ण पर पांच लाख का इनाम

सन्नी मास पर वर्ष 2017 से अब तक पांच वारदातों में केस दर्ज हैं। कृष्ण दादुपुर पर वर्ष 2016 से अब तक 4 वारदातों में केस दर्ज है। इन दोनों बदमाशों तक पहुंचने में पुलिस अभी नाकामयाब साबित हुई है। दोनों के फरार होने से उन परिवारों में दहशत है, जिनके साथ पहले ये वारदात कर चुके हैं। ऐसे ही अन्य इनामी बदमाश पकड़ में नहीं आने से वह परिवार डरे हुए हैं, जिनके साथ पहले ये बदमाश आपराधिक वारदात कर चुके हैं।

पुलिस ने मोस्टवांटेड की लिस्ट की सार्वजनिक

बदमाश नाम धारा इनाम राशि

1. कृष्ण कुमार दादुपुर 302 5 लाख

2. अमरजीत बिहार 302 5 हजार

3. गंगाराम बिहार 302 5 हजार

4. गुडडू बिहार 302 5 हजार

5. बीरू मेहतो बिहार 302 5 हजार

6. इनाम सहारनपुर 307 5 हजार

7. अरसाद सहारनपुर 307 5 हजार

8. शदिक सहारनपुर 307 5 हजार

9. जोगा सिंह निसिग एनडीपीएस 5 हजार

10. देवानंद राजपुरा पटियाला - 5 हजार

11. सोमनाथ पानीपत 302 5 हजार

12. रमेश कुमार हिमाचल एनडीपीएस 5 हजार

13. दीवान चंद बुढ़ाखेड़ा 302 5 हजार

14. कृष्ण बड़सत 302 5 हजार

15. तरू राम हिमाचल एनडीपीएस 5 हजार

16. दीनानाथ हिमाचल एनडीपीएस 5 हजार

17. अरशद कनीना 302 5 हजार

18. सुनील नरूखेड़ी 302 5 हजार

19. काला उर्फ राजसिंह गोंदर 307 5 हजार

20. विजय माजरा फरमाना 302 10 हजार

21. सन्न मास 302 दो लाख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.