महोत्सव में वीर विक्रमाजीत-खांडेराव परी सांग का मंचन
संवाद सहयोगी घरौंडा नई अनाज मंडी में हरियाणवीं सांग महोत्सव में कलाकारों ने वीर विक्र
संवाद सहयोगी, घरौंडा: नई अनाज मंडी में हरियाणवीं सांग महोत्सव में कलाकारों ने वीर विक्रमाजीत-खांडेराव परी सांग का मंचन किया। इसमें समाजसेवी राममेहर और चरण सिंह ने मुख्यरूप से शिरकत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि कन्यादान एक महादान है। संस्था यह महायज्ञ करने जा रही है। 16 फरवरी को होने वाले सामूहिक विवाहोत्सव में सभी को अपनी आहुति डालनी चाहिए।
शनिवार को हरियाणवी सांग के तीसरे दिन बसेश्वर सांगी एंड पार्टी ने राजा वीर विक्रमाजीत-खांडेराव परी का सुंदर मंचन किया। 19वें सामूहिक विवाहोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हरियाणवी सांग का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। मंचन में कलाकारों ने दर्शाया कि हंसों के जोड़े को 12 साल का बनवास मिल जाता है और वे 12 साल वीर विक्रमाजीत के राज में काटते हैं। जब वे वापस अपने वतन को जाते हैं तो इंद्रपुरी में इंद्र उन से उनकी हंसिनी रख लेते हैं। वह चेतावनी देते हैं कि राजा विक्रमजीत अगर दूसरों का दुख दर्द के बदले अपनी जान कुर्बान करने वाला है तो आए और हंसिनी छुड़ाकर ले जाए। यह बात सुनकर वीर विक्रमाजीत राजपाट छोड़कर चल पड़ता है। राजा वीर विक्रमाजीत एक तबला वादक बनकर इंद्र की सभा में जाता है और तबला बजाता है। इंद्र महाराज खुश होते हैं और राजा वीर विक्रमाजीत खंडेराव परी और हंसिनी को छुड़ा लेते हैं।
संस्था के प्रधान धीरज भाटिया ने कहा कि 16 फरवरी को 11 कन्याओं की शादियां है। इसी उपलक्ष्य में सांग का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर प्रधान धीरज भाटिया, संरक्षक चेतन देव शर्मा, राज सिगला, सुरेंद्र सिगला, दीपक शर्मा, कुलदीप कैमला, विनोद गोयल, पुष्कर टक्कर और देवेंद्र धीमान मौजूद रहे।