Move to Jagran APP

महान विरासत संजोकर रखे वाल्मीकि समाज: धनखड़

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि वाल्मीकि समाज को अपनी महान विरासत संजोकर रखनी चाहिए। भगवान वाल्मीकि ने रामायण की रचना से समस्त जगत को अनुपम त्याग का प्रेरक और अनुकरणीय संदेश दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 07:01 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 07:01 AM (IST)
महान विरासत संजोकर रखे वाल्मीकि समाज: धनखड़
महान विरासत संजोकर रखे वाल्मीकि समाज: धनखड़

जागरण संवाददाता, करनाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि वाल्मीकि समाज को अपनी महान विरासत संजोकर रखनी चाहिए। भगवान वाल्मीकि ने रामायण की रचना से समस्त जगत को अनुपम त्याग का प्रेरक और अनुकरणीय संदेश दिया। उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने वाला जीवन के हर मोर्चे पर विजय प्राप्त कर सकता है। वे रविवार को यहां हरियाणा वाल्मीकि महापंचायत की ओर से डा. मंगलसेन सभागार में आयोजित वाल्मीकि प्रतिनिधि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि विचार रख रहे थे।

prime article banner

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण की रचना करके गुणों के युद्ध लड़ने की जो नैतिक शिक्षा दी, वह आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। त्याग का ऐसा विशिष्ट, अनुकरणीय एवं प्रेरक उदाहरण दुनिया के किसी अन्य ग्रंथ में नहीं मिलता। रामायण अद्भुत है, अनंत है। जब तक सृष्टि रहेगी, रामायण की महिमा भी कायम रहेगी। इसी प्रकार संत कबीर का जीवन भी समाज के प्रति समर्पण की शिक्षा देता है। हर पंथ इन महापुरुषों को नमन करता है। वाल्मीकि समाज को पूरे दायित्व बोध के साथ अपनी महान विरासत को संजोए रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि त्रिकालदर्शी थे, जो सब कुछ बताने में सक्षम थे। ऐसे दिव्य संत की शिक्षाओं को आत्मसात करने के प्रति सदा सजग रहें। उस युग में माता सीता को आश्रय और उनके पुत्रों लव-कुश को आदर्श शिक्षा देने वाले भगवान वाल्मीकि ने रामायण की रचना से पूरी सृष्टि को करुणा का पाठ पढ़ाया। ऐसे महान व्यक्तित्व की शिक्षाओं को भविष्य में भी अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में भी वाल्मीकि समाज के उत्थान में हरसंभव योगदान का वादा किया था, जिसे निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज सहित अन्य वर्गों के प्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण कुमार बेदी का सम्मान किया। कृष्ण बेदी ने अध्यक्षीय संबोधन में आभार व्यक्त किया।

महापंचायत के मुख्य प्रवक्ता जोगिद्र वाल्मीकि ने प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ को तीन सूत्री ज्ञापन देकर राजनीतिक व सांगठनिक भागीदारी बढ़ाने की मांग की। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार रघुमल भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष यशवीर बेदी, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मेयर रेणु बाला गुप्ता, महंत योगी रघुनाथ महाराज, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद और अशोक सुखीजा आदि उपस्थित रहे। भाजपाइयों ने किया सम्मानित

रविवार को देर शाम रेलवे रोड स्थित एसबीएस सीनियर सेकंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार करनाल आगमन पर धनखड़ का विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से सम्मान किया। कार्यक्रम में विधायक महीपाल ढांडा, रामकुमार कश्यप, हरविन्द्र कल्याण, विशंबर वाल्मीकि, जगदीश नैय्यर, चेयरमैन कृष्ण कुमार रेवाड़ी, मेयर रेणुबाला गुप्ता, कृष्ण बेदी, वेदपाल राणा, संजय बठला आदि मौजूद रहे। मुस्लिम प्रतिनिधियों ने दिया हल

करनाल आगमन पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन खुर्शीद आलम और अन्य प्रतिनिधियों ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानस्वरूप किसान का हल भेंट किया। इस मौके पर नसीबुद्दीन अहमद, नदीम मिर्जा, नसीम अहमद, हा़िफ•ा डाक्टर अ•ामत उल्लाह खान, यूसुफ त्यागी, स्वच्छ भारत मिशन टास्क फोर्स के सदस्य तेजेन्द्र बिड़लान, मोहम्मद अली, •ाुबैर मिर्जा और नईम अहमद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.