नौकरानी बनकर पहले ही दिन दो महिलाएं घर से ले उड़ीं 15 हजार की नकदी व जेवरात
जागरण संवाददाता करनाल दो महिलाओं ने नौकरानी बनकर एक घर से नकदी व जेवरात पर हाथ स
जागरण संवाददाता, करनाल : दो महिलाओं ने नौकरानी बनकर एक घर से नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सेक्टर-13 निवासी 80 वर्षीय डाक्टर गोपाल कृष्ण ने बताया कि उनकी नौकरानी छुट्टी पर गई हुई थी। एक मार्च को करीब 12 बजे दोपहर को दो महिलाएं आईं। वे आपस में एक-दूसरे को ननद-भाभी बता रही थीं। एक-दूसरे को प्रियंका व पूजा के नाम से बुला रही थीं। हम धूप में बैठे थे। वे उनके पास आईं और काम मांगने लगी। उन्होंने उन्हें काम पर रख लिया और दोनों महिलाओं ने काम भी शुरू कर दिया। वह सो गया तो महिलाएं पीछे से 15 हजार की नकदी व हजारों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गई।
उधर, जीवन नगर गुरुनानक पुरा निवासी जविद्र ने बताया कि 28 फरवरी को वह सुबह संडे सेल पर गया था। घर पर उसकी पत्नी व दोनों बच्चे थे। उसके बाद पत्नी स्नेहलता और लड़का दोपहर का खाना करीब दो बजे लेकर आए। जब वे घर पर गए तो अलमारी खुली मिली, जिसमें से पांच अंगूठी व दो चेन के रूप में करीब 10 तोला सोना व करीब साढ़े 18 हजार रुपये गायब मिले। उधर गांव मूनक के राजकीय प्राथमिक पाठशाला के हेडमास्टर विरेंद्र ने बताया कि स्कूल में लगे सोलर पैनल की बैटरी, पंखे को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। एक अन्य घटना में दिलबाग निवासी गगसीना ने बताया वह घरौंडा नसीब विहार कालोनी में रहता है। गांव में उसका खुद का मकान है। 10 फरवरी को सारा सामान चेक कर उसने ताला लगाया दिया था। 28 फरवरी को उसके मकान से इनवर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर, एसी, एलसीडी आदि सामान चोरी हो गया।