विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnal Crime: लगातार वजन घटने से परेशान थी मां-बेटी, फिर उठाया ऐसा कदम जो किसी ने नहीं सोचा; पढ़िए पूरी खबर

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Thu, 11 Jan 2024 09:25 AM (IST)

Karnal News सुभाष कालोनी निवासी 56 वर्षीय मां अपनी 28 वर्षीय बेटी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। ...और पढ़ें

Haryana News: वजन गिरने से परेशान सुसाइड नोट छोड़ मां-बेटी लापता, नहर में कूदने की आशंका। फाइल फोटो
Haryana News: वजन गिरने से परेशान सुसाइड नोट छोड़ मां-बेटी लापता, नहर में कूदने की आशंका। फाइल फोटो

HighLights

  1. वजन गिरने से परेशान थी मां-बेटी
  2. सुसाइड नोट छोड़ लापता
  3. नहर में कूदने की आशंका

जागरण संवाददाता, करनाल। सुभाष कालोनी निवासी 56 वर्षीय मां अपनी 28 वर्षीय बेटी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इससे पहले दोनों ने घर पर सुसाइड नोट छोड़ा। इसमें लगातार वजन गिरने के कारण खुद को परेशान बताया और इसमें किसी का कोई हाथ न होने की बात लिखी है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मां-बेटी की गुमशुदगी का केस किया दर्ज

दोनों की स्कूटी कैथल पुल के पास नहर किनारे मिली। इससे मां और बेटी के नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने नहर में दोनों तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मां-बेटी की गुमशुदगी दर्ज की है।

पड़ोसी ने बताई ये बात

सुभाष कालोनी निवासी मनोज मल्होत्रा ने बताया कि मंगलवार वह रोजाना की तरह काम पर गए थे। शाम को घर वापस आए तो 56 वर्षीय पत्नी मीनू व 28 वर्षीय बेटी मेघा नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: Farooq Abdullah: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री को भेजा नोटिस, आज होगी पूछताछ; इस केस में मिला समन

यह भी पढ़ें: Jammu: सुरक्षा में बड़ी चूक, जेल में बंद आतंकी फोन के जरिए अपने पाकिस्तानी आकाओं से कर रहा था बात; पुलिस जांच में जुटी