शहीद सूबे सिंह संधू को शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि
शहीद सूबे सिंह संधू का शहीदी दिवस उनके स्मारक स्थल पर मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 08:38 AM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:37 AM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : शहीद सूबे सिंह संधू का शहीदी दिवस उनके स्मारक स्थल पर मनाया गया। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण सिंह फौजी ने कहा कि शहीदों का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता। शहीद सूबे सिंह 1962 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में शहीद हो गए थे। उन्होंने पाकिस्तान के टैंक के नीचे एंटी टैंक माइन रखकर पाकिस्तान के टैंक को उड़ा दिया और स्वयं भी वीरगति को प्राप्त हो गए थे। ऐसे शहीदों की बदौलत आज हम चैन की सांस ले रहे हैं। कृष्ण फौजी ने शहीद सूबे सिंह संधू की पत्नी को सम्मानित किया। इस मौके पर मोहिद्र मान बल्ला, लखी राम पूर्व सैनिक सभा, भीम नरवाल, जसमेर बुढ़नपुर, निरंजन, रामस्वरूप पूनिया मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें