तेज हवा से पेड़ गिरे, लेकिन प्रदूषण से मिली राहत
मौसम ने शनिवार को यूटर्न लिया है। सुबह 10 बजे ही तेज हवा चलनी शुरू हो गई जिस कारण कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए। हालांकि धूप तेज थी जिस कारण से तापमान में वृद्धि हुई है।
जागरण संवाददाता, करनाल : मौसम ने शनिवार को यूटर्न लिया है। सुबह 10 बजे ही तेज हवा चलनी शुरू हो गई, जिस कारण कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए। हालांकि धूप तेज थी, जिस कारण से तापमान में वृद्धि हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ोतरी के साथ 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 87 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को 52 फीसद दर्ज की गई। हवा 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। हालांकि दोपहर बाद हवा की गति कम हो गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। ठंड भी बढ़ेगी। इधर तेज हवा चलने से पर्यावरण में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर घटकर 194 माइक्रोग्राम तक आ गया। रविवार को मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। अब न्यूनतम तापमान का स्तर लगातार घट सकता है।