Move to Jagran APP

घरों के साथ प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगा फहराएंगे कर्ण नगरी के व्यापारी

जागरण संवाददाता करनाल हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड की ओर से आजादी की 75व

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 11:53 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 11:53 PM (IST)
घरों के साथ प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगा फहराएंगे कर्ण नगरी के व्यापारी
घरों के साथ प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगा फहराएंगे कर्ण नगरी के व्यापारी

फोटो---07

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, करनाल: हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड की ओर से आजादी की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए तमाम स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी के तहत वीरवार को जेबीडी ग्रुप कार्यालय में आयोजित बैठक में रूपरेखा तैयार की गई।

व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश सदस्य भारत भूषण कपूर एवं जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का मुख्य उद्देश्य बोर्ड के सभी सदस्यों को 75वें स्वंत्रता दिवस पर आ•ादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाये जाने के लिए विचार विमर्श करना रहा। जिले के सभी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर हर घर तिरंगे की मुहिम के तहत झंडा लगाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को सुनें और समाधान के लिए जिलाध्यक्ष के समक्ष रखें। ताकि समस्याओं को हल करवाया जा सके। कृष्ण लाल तनेजा ने बताया कि इस बोर्ड का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की हितों की रक्षा करना है। यही सोच प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं प्रदेश के चेयरमैन राम निवास गर्ग की है।

प्रदेश सदस्य भारत भूषण कपूर ने बताया कि किसी भी व्यापारी को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। आती है तो व्यापारी कल्याण बोर्ड के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। प्रशासन के साथ मिलकर समस्याओं का हल कराया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से शिव नाथ कपूर नीलोखेड़ी, अमर ठक्कर राम नगर, दीपक गुप्ता, जगदीश गोयल इंद्री, देश राज कांबोज घरौंडा, राजेश छाबड़ा असंध, रविद्र त्यागी बिजना, चौधरी माया सिंह, ज्ञान सिंह चावला, अमृत लाल जोशी, जगरूप संधू गगसीना, नवीन दत्ता, कार्यालय सचिव अश्वनी स्वामी और विकास टंडन मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.