ऑर्गेनिक फार्मिंग जानने को किसानों का टूर रवाना
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से आत्मा उपक्रम के तहत खंड से दो किसान समूहों ने प्रदेश स्तरीय एक्सपोजर विजिट के लिए रवानगी की। किसान प्रदेश के विभिन्न कृषि संस्थानों व उनके अधीन आने वाले प्रगतिशील किसानों के खेतों में पहुंच नई तकनीकों की जानकारी ले सकेंगे।
संवाद सूत्र, निसिग : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से आत्मा उपक्रम के तहत खंड से दो किसान समूहों ने प्रदेश स्तरीय एक्सपोजर विजिट के लिए रवानगी की। किसान प्रदेश के विभिन्न कृषि संस्थानों व उनके अधीन आने वाले प्रगतिशील किसानों के खेतों में पहुंच नई तकनीकों की जानकारी ले सकेंगे। आठ दिवसीय विजिट में किसान बागवानी व पशुपालन की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। साथ ही किसान ऑर्गेनिक फार्मिंग व मत्स्य पालन सहित अन्य विषयों पर प्रगतिशील किसानों से सीधे बातचीत कर ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। विभाग का उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधित विभिन्न फसलों व तकनीकों से अवगत करवाना है।