कल तेज आंधी के साथ हो सकती बूंदाबांदी
मौसम विभाग ने 20 अप्रैल को बूंदाबांदी के साथ तेज आंधी की संभावना जाहिर की है। यदि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक बैठती है तो वह किसानों के लिए ¨चता का कारण बन सकती है। मौसम खराब होने से गेहूं कटाई का सीजन प्रभावित हो सकता है। इस समय सीजन जोरों पर चल रहा है। 50 प्रतिशत गेहूं कटाई का काम हो चुका है।
जागरण संवाददाता, करनाल : मौसम विभाग ने 20 अप्रैल को बूंदाबांदी के साथ तेज आंधी की संभावना जाहिर की है। यदि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक बैठती है तो वह किसानों के लिए ¨चता का कारण बन सकती है। मौसम खराब होने से गेहूं कटाई का सीजन प्रभावित हो सकता है। इस समय सीजन जोरों पर चल रहा है। 50 प्रतिशत गेहूं कटाई का काम हो चुका है। लगभग 85 हजार हेक्टेयर गेहूं अभी भी खेतों में खड़ी है।
बुधवार को भी मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला। 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी के कारण किसान परेशान रहे। गेहूं थ्रै¨सग का काम प्रभावित रहा। तेज हवा के कारण किसान थ्रैसर नहीं लगा पाए। तूड़ी निपटान का काम दिनभर प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आद्रता 55 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर महज 19 फीसदी रह गई। सुबह के समय हवा का दबाव 15.7 फीसद रहा जो शाम के समय 16.6 फीसद रहा। हवा की औसत स्पीड 17 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। आंधी की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर रही। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान का कहना है कि हवा का दबाव बढ़ रहा है। शुक्रवार को मौसम गड़बड़ा सकता है। क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी के साथ आंधी आ सकती है।