आज और कल धूलभरी आंधी चलने की संभावना, गर्मी से राहत नहीं
भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। दो दिन से अधिकतम तापमान में गिरावट आई थी लेकिन सोमवार को फिर मामूली बढ़ोतरी के साथ तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। दो दिन से अधिकतम तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन सोमवार को फिर मामूली बढ़ोतरी के साथ तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 64 फीसद दर्ज की गई जो शाम को घटकर महज 49 फीसद रह गई। हवा 8.0 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद धूलभरी आंधी चल सकती है। दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस प्रकार के मौसम से लोगों की दिक्कतें ओर बढ़ सकती हैं। चिकित्सकों ने इस प्रकार के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा।
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुमित खंडूजा ने कहा कि धूल-मिट्टी उड़ने से आंखों में चली जाती है, जिससे संक्रमण के संभावना अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में यदि लोग दोपहिया वाहन पर हैं तो हेलमेट का इस्तेमाल करें, जिससे आप सेफ रहेंगे, सन ग्लास से आंखों को कवर करके रखना चाहिए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप