प्रदेश सरकार का बजट पेश करने के लिए चार को होगी कैबिनेट की बैठक: सीएम
जागरण संवाददाता, करनाल: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट पेश करने के लिए 4 फरवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि हरियाणा का बजट कब लाया जाए।
जागरण संवाददाता, करनाल: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट पेश करने के लिए 4 फरवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि हरियाणा का बजट कब लाया जाए। इस बार का बजट भी प्रदेश की जनता के लिए हितैषी होगा।
हमारी सरकार व पहले की सरकारों में बहुत अंतर है। हमने पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। जींद की जनता ने हरियाणा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो पर मुहर लगाकर उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को विजयी बनाया है। प्रदेश की जनता उन्हीं को आर्शीवाद देती है, जो जनता के लिए काम करे, सत्ता के लिए नहीं।
मुख्यमंत्री शनिवार को जीटी रोड स्थित दाना-पानी होटल परिसर में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले सभी कार्यकर्ताओं ने जींद उपचुनाव की जीत की खुशी में मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनका मुंह मीठा करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में नौकरी के लिए पर्ची व भाईचारा चलता था। अपने चहेतों को नौकरी दी जाती थी परंतु हमने अंत्योदय के मंत्र को साकार करने के लिए पिछले दिनों डी ग्रुप के करीब 18 हजार कर्मचारियों को मेरिट के आधार पर नौकरी दी है। प्रदेश के हर मोहल्ले में इस बात की चर्चा है। इतना ही नहीं हमने इस भर्ती में ऐसे युवकों को भी मेरिट के लिए 5 अंक दिए हैं, जिनके घर में कोई भी सरकारी नौकर नहीं है। सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण, स्वच्छता व वातावरण को प्रदूषण रहित बनाने को प्राथमिकता दी है।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि लोकसभा में शुक्रवार को जो बजट पेश किया गया, उसमें सभी वर्गों के लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री ने इस बजट में मजदूरों को 3 हजार रुपये महीना व छोटे किसानों को 6 हजार रुपये वार्षिक पेंशन के रूप में सहयोग राशि देने का सराहनीय कार्य किया है। सरकार द्वारा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों में भी बढ़ोत्तरी की है। व्यापारियों के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया गया है। इस बोर्ड के माध्यम से व्यापारियों की उन्नति के लिए नियम बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत बनाने के उद्देश्य से आयुष्मान योजना प्रधानमंत्री की एक महत्वाकांक्षी योजना है।
इस मौके पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, ओएसडी अमरेन्द्र ¨सह, मेयर रेणू बाला गुप्ता, भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद ¨सह, हरियाणा राज्य बाल कल्याण समिति के चेयरमैन उमेश चानना, सदस्य मीना काम्बोज, समाजसेवी बृज गुप्ता, भाजपा की लोकसभा निगरानी समिति के अध्यक्ष अशोक सुखीजा, अमर ठक्कर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शमशेर नैन, मेहर ¨सह कलामपुरा व मंडल प्रधान दीपक गुप्ता मौजूद रहे।