सशक्त करने के लिए महिलाओं को राजनीति में भागीदारी : पूजा
भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए राजनीति में भी भागेदारी दी है।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए राजनीति में भी भागेदारी दी है। बसताड़ा स्थित निजी कॉलेज में कमल शक्ति महिला सम्मेलन की शुरुआत महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मला बैरागी, विधायक हरविद्र कल्याण, रेशमा कल्याण, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिद्रा चौहान ने दीप प्रज्जवलित करके की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की धरती से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान की शुरूआत हुई थी और उसी मुहिम का प्रभाव है कि आज प्रदेश का लिगानुपात 918 पर पहुंच गया है। विधायक हरविद्र कल्याण ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए काफी योजनाएं चलाई हैं।