घरौंडा अनाज मंडी में तिरंगे का अपमान
नई अनाज मंडी में समारोह के दौरान प्राइवेट स्कूल की ओर से राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। प्राइवेट स्कूल के बच्चों का देश प्रेम मात्र मंच तक ही सिमट कर रह गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 09:05 AM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 09:05 AM (IST)
संवाद सहयोगी, घरौंडा : नई अनाज मंडी में समारोह के दौरान प्राइवेट स्कूल की ओर से राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। प्राइवेट स्कूल के बच्चों का देश प्रेम मात्र मंच तक ही सिमट कर रह गया। जो छात्र हाथों में तिरंगा लेकर अपनी देशभावना दिखा रहे थे, इस प्रस्तुति से पूर्व मंच के पीछे उन्हीं छात्रों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को टायरों और जूतों के बीच फेंका हुआ था। तिरंगे के अपमान को लेकर शिक्षकों से बातचीत की गई तो वे कोई भी जवाब नहीं दे पाए। जब क्रोरियोग्राफर से तिरंगों के रखरखाव और सम्मान को लेकर सवाल किए गए तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें