Move to Jagran APP

वेतन के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम

जागरण संवाददाता, करनाल नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने स्टेट कमेटी के आह्वान पर दूसरे दिन भी अपनी भूख हड़ताल जारी रखी। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 01:41 AM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 01:41 AM (IST)
वेतन के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम
वेतन के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने स्टेट कमेटी के आह्वान पर दूसरे दिन भी अपनी भूख हड़ताल जारी रखी। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेताया कि यदि प्रशासन ने कर्मचारियों का 16 दिन का वेतन 24 सितंबर तक नहीं दिया तो 25 सितंबर को कर्मचारी अपनी लड़ाई सड़कों पर लेकर आएंगे।

भूख हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान वीरभान बिड़लान ने की, जबकि संचालन अशोक प्रोचा ने किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला उपप्रधान ओमप्रकाश माटा ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की मांगों को लेकर सरकार के साथ बातचीत हुई है, लेकिन अब सरकार अपनी बात से पीछे हट गई है। संघ ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से की गई बातचीत को जल्द लागू नहीं करता तो सर्व कर्मचारी संघ बड़ा आंदोलन करेगा। वीरभान बिड़लान एवं अशोक प्रोचा ने कहा कि कर्मचारियों ने मांगों को लेकर 16 दिन की हड़ताल की थी। प्रशासन ने इसके बदले सभी हड़ताली कर्मचारियों से अलग से रविवार को 16 दिन काम लिया लेकिन इन 16 दिनों का वेतन नहीं दिया। इस बारे प्रशासन से संघ ने कई बार बातचीत की लेकिन प्रशासन कर्मचारियों को सरकार से लड़ाना चाहता है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी 24 सितंबर को गेट मी¨टग नगरनिगम कार्यालय के समक्ष करेंगे। इस अवसर पर उपप्रधान राम ¨सह, राजबीर बूढ़ाखेड़ा, रमेश दादूपुर, संजय परोचा, इंद्रजीत, महिला प्रधान शारदा देवी व राजकुमार सांभी ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.