भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए हजारों हस्ताक्षर
भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए हजारों लोगों ने एकजुट होकर हस्ताक्षर किए।
जागरण संवाददाता, करनाल
भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए हजारों लोगों ने एकजुट होकर हस्ताक्षर किए। मौका था एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से कमेटी चौक पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान का। इसका शुभारंभ एसपी ट्रैफिक आइपीएस ओमवीर सिंह, मेयर करनाल रेणुबाला गुप्ता, सांसद करनाल की पत्नी अंजू भाटिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए सर्वप्रथम अपने हस्ताक्षर कर किया। एसीएफआइ के राष्ट्रीय संयोजक अश्विनी कांबोज मेरठ से अभियान का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे। कमेटी चौक पर चलाए भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के लिए पुलिसकर्मियों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवक और युवतियों ने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष करनाल प्रवीण पुनिया ने की। इससे लोगों मे जागरूकता आ रही है। उन्होंने कहा कि बहुत उत्साह के साथ लोगों ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर पवन शर्मा, सुमित, ललित, अमित ठाकुर और शिव कांबोज मौजूद रहे।