Move to Jagran APP

प्रदेश के इतिहास की पहली वर्चुअल रैली के साक्षी बने जिले के हजारों लोग

फोटो---09 व 47 नंबर है। 0 कार्यकर्ताओं व जनता ने अपने अपने घरों या कार्यालय में रहकर वर्चुअल रैली से जुड़े जागरण संवाददाता करनाल कोरोना संकट काल में हरियाणा जनसंवाद वर्चुअल रैली से करनाल जिले के हजारों लोग टीवी फेसबुक यूट्यूब व यू मैप के माध्यम से जुड़े। लोग ऑनलाइन जुड़कर दे

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 09:10 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 09:10 AM (IST)
प्रदेश के इतिहास की पहली वर्चुअल रैली के साक्षी बने जिले के हजारों लोग
प्रदेश के इतिहास की पहली वर्चुअल रैली के साक्षी बने जिले के हजारों लोग

जागरण संवाददाता, करनाल : कोरोना संकट काल में हरियाणा जनसंवाद वर्चुअल रैली से करनाल जिले के हजारों लोग टीवी, फेसबुक, यूट्यूब व यू मैप के माध्यम से जुड़े। लोग ऑनलाइन जुड़कर देश व प्रदेश की जनकल्याण नीतियों से रूबरू हुए। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कोरोना काल में पहली दफा हुई इस तरह की रैली से जुड़कर कार्यकर्ता खासे उत्साहित हुए। भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने अपने आवास पर रहकर परिवार के सदस्यों के साथ रैली देखी। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन के संबोधन को सुना। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा कृष्ण मंदिर सेक्टर 14 में कार्यकर्ताओं के साथ रैली से जुड़े। उनके साथ उमेश चानना, अशोक मदान, वीरेंद्र सचदेवा एडवोकेट व जोगेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

prime article banner

ऐतिहासिक साबित हुई वर्चुअल रैली : कल्याण

घरौंडा के विधायक हरविद्र कल्याण रविवार को कुटेल गांव स्थित कल्याण फार्म हाउस पर पंचकूला से हुए जनसंवाद रैली के सीधे प्रसारण से जुड़े। विधायक कहा कि कोरोना संकट काल में हरियाणा जनसंवाद वर्चुअल रैली ऐतिहासिक रैली साबित हुई है। रैली में लाखों लोगों ने ऑनलाइन जुड़कर देश व प्रदेश की जनकल्याण नीतियों से रूबरू हुए। विधानसभा क्षेत्र से करीब पांच हजार लोग वर्चुअल रैली से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर बीते 500 सालों से विवाद चल रहा था, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने इस सालों पुरानी समस्या को न सिर्फ सुलझाया, अपितु राममंदिर का निर्माण भी शुरू करवाया। वहीं मुस्लिम समाज की महिलाओं को तीन तलाक जैसे कानून से मुक्ति दिलवाई। प्रधानमंत्री की अच्छी सोच और फैसलों के कारण आज कोरोना के मामले में हमारे देश की स्थिति दूसरे देशों के मुकाबले बेहतर है। चूंकि कोरोना की अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है। सरकार की हिदायतों की अनुपालना से ही हम इस महामारी से अपना व दूसरों का बचाव कर सकते है। इस मौके पर जगदीश राणा, कुसुम पालीवाल, राजकमल, सुदर्शन जुनेजा, रजनी चुघ, मदन ईश्पुनियानी, राधा सलुजा, आशा मिगलानी, सीमा शर्मा, पुरूषोतम सेठी, ईश्वर गुप्ता, बिजेंद्र, देसराज कंबोज, सत्यवान, केमपाल गोस्वामी व नरेंद्र मौजूद रहे। हरियाणा के इतिहास में पहली दफा हुई ऐसी रैली : कश्यप

इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि रविवार को पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल की पहले वर्ष की उपलब्धियों एवं निर्णयों को लेकर वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को ऑनलाईन इंद्री के विश्राम गृह में तीनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क, मोहन लाल संगोई और अमित खेड़ा तथा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन के संबोधन को सुना। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में यह पहली रैली है जिसके माध्यम से ऑनलाइन सरकार की योजनाओं उपलब्धियों व महत्वपूर्ण निर्णय के बारे लोगों को जानकारी दी गई है। इस वर्चुअल रैली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों के बारे बोलते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए वह चाहे कृषि क्षेत्र को मजदूर वर्ग की भलाई एवं उद्योगों को बढ़ावा देने का देने का कार्य हो जैसे सभी क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। इस दौरान मेहम सिंह धीमान, ऋषि पाल कंबोज, अमित गोयल, सुमेर चंद मुरादगढ़, रघुवीर भूटान खेड़ी, शिवकुमार कश्यप, विजय कुमार कश्यप, हवा सिंह, तेजपाल, रोहतास व वेद प्रकाश समौरा उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.