Move to Jagran APP

सरकार में अराजकता जैसे हालात : चोपड़ा

अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों पर प्रदर्शन किया। इससे पहले कर्ण पार्क में बैठक की। इसकी अध्यक्षता शीशपाल ¨सह ने की। यूनियन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुनीत चोपड़ा ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की खट्टर सरकार में अराजकता जैसे हालात हैं

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 07:41 PM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 12:11 AM (IST)
सरकार में अराजकता जैसे हालात : चोपड़ा
सरकार में अराजकता जैसे हालात : चोपड़ा

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों पर प्रदर्शन किया। इससे पहले कर्ण पार्क में बैठक की। इसकी अध्यक्षता शीशपाल ¨सह ने की। यूनियन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुनीत चोपड़ा ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की खट्टर सरकार में अराजकता जैसे हालात हैं। आए दिन हत्याएं, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी और भूखमरी से कर्जे का बोझ बढ़ा है। चार वर्षो में गरीब और ज्यादा गरीब हो गया है। मनरेगा भ्रष्टाचार के चलते कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा फूट डालकर सत्ता हथियाना चाहती है। भाजपा आने वाले चुनाव में किसान मजदूरों की उपेक्षा कर सत्ता में नहीं रह सकती। इस अवसर पर सीटू जिला सचिव जगपाल राणा, माकपा जिला सचिव अशोक कुमार, सीटू जिला उपप्रधान जोगा ¨सह, खेत मजदूर नेता देसराज, राजबीर, ऋषिपाल, पाला राम, रलदू राम, सूरत ¨सह, सुरेंद्र कुमार, विजय कांबोज, सतपाल सैनी, ओमप्रकाश माटा, सूबे ¨सह, श्यामलाल, सतपाल, देवराज, पाल ¨सह, नरेंद्र कुमार व कमलेश ने अपने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.