महिलाओं को हक बताकर किया जागरूक
संवाद सहयोगी, तरावड़ी युवा समाजसेवा संगठन की ओर से गांव पधाना में जागरूकता शिविर का आयोज
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 07:30 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 07:30 PM (IST)
संवाद सहयोगी, तरावड़ी
युवा समाजसेवा संगठन की ओर से गांव पधाना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवा समाजसेवा संगठन के अध्यक्ष शमशेर कश्यप ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान गांव की कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान युवा समाजसेवा संगठन के अध्यक्ष शमशेर कश्यप के नेतृत्व में महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। अध्यक्ष शमशेर कश्यप ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति लड़ना होगा। इस अवसर पर कई महिलाओं के साथ युवा समाजसेवा संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें